लाइव न्यूज़ :

फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगे मुन्ना भाई और सर्किट! निर्देशक राजकुमार हिरानी ने जगाई उम्मीद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 30, 2023 12:41 IST

एक साक्षात्कार में राजकुमार हिरानी ने कहा कि मुन्ना भाई के साथ हमारा संघर्ष यही रहा है कि पिछली दो फिल्में इतनी अच्छी बन गई हैं कि मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट अभी तक पड़ी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया थादर्शक इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे हैंमुन्ना भाई-3 के आने की उम्मीद जग गई है

नई दिल्ली: साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. को आज भी सिनेमा के इतिहास की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में मुन्ना भाई (संजय दत्त) और सर्किट (अरशद वारसी) के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। फिल्म ने इतनी शानदार सफलता हासिल की कि 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' के नाम से इसका अगला भाग आया। 

हालांकि 2006 में आई 'लगे रहो मुन्ना भाई' के बाद से ही दर्शक इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसका तीसरा भाग कब आएगा, आएगा भी या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हाल ही में निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इसे लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे मुन्ना भाई-3 के आने की उम्मीद जग गई है।

दरअस हाल ही में एक साक्षात्कार में  राजकुमार हिरानी ने कहा कि मुन्ना भाई के साथ हमारा संघर्ष यही रहा है कि पिछली दो फिल्में इतनी अच्छी बन गई हैं कि मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट अभी तक पड़ी हुई हैं। राजकुमार हिरानी ने कहा कि वह तीसरी फिल्म के साथ तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे जब तक कि पिछली दो फिल्मों जैसी शानदार स्क्रिप्ट न मिल जाए। राजकुमार हिरानी ने ये भी साफ किया कि मुन्नाभाई का अगला भाग बनाने का उनका मन है लेकिन अभी इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

राजकुमार हिरानी ने ये भी बताया कि संजय दत्त से अक्सर उनकी बात होती रहती है और वह कहते हैं कि फिल्म का अगला भाग बनाना चाहिए। हिरानी ने कहा कि अभी  डंकी खत्म हुई है तो अब मैं पुरानी कहानियों का पिटारा खोलूंगा। उन्होंने कहा कि मन तो है कि एक मुन्ना भाई और बनानी है। 

मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. में संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'लगे रहो मुन्ना भाई' में विद्या बालन नायिका की भूमिका में थीं। 

टॅग्स :संजय दत्तहिन्दी सिनेमा समाचारअरशद वारसीराजकुमार हिरानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?