लाइव न्यूज़ :

Munjya OTT release: ओटीटी पर भी डराने आ रहा है 'मुंज्या', जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2024 14:25 IST

अगस्त-सितंबर 2024 के आसपास डिज्नी+हॉटस्टार पर मुंज्या की स्ट्रीमींग होगी। इस फिल्म की कहानी एक लोककथा पर आधारित है। फिल्म अपनी रिलीज डेट पर ही 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब मुंज्या ओटीटी पर भी लोगों के मन में सिहरन पैदा करने को तैयार हैबॉलीवुड फिल्म मुंज्या 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीअगस्त-सितंबर 2024 के आसपास डिज्नी+हॉटस्टार पर मुंज्या की स्ट्रीमींग होगी

Munjya OTT release: सिनामेहॉल में दर्शकों को डराने के बाद अब मुंज्या ओटीटी पर भी लोगों के मन में सिहरन पैदा करने को तैयार है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, बॉलीवुड फिल्म मुंज्या 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज के शानदार अभिनय वाली इस कलाकारों के साथ, हॉरर-कॉमेडी ने अपनी रिलीज के पहले चार दिनों के भीतर ही ₹23 करोड़ की कमाई कर ली थी।

Munjya OTT release date

अगस्त-सितंबर 2024 के आसपास डिज्नी+हॉटस्टार पर मुंज्या की स्ट्रीमींग होगी। इस फिल्म की कहानी एक लोककथा पर आधारित है। एक हिंदू ब्राह्मण लड़का जनेऊ संस्कार के केवल 10 दिन के अंदर ही मर जाता है। उसकी आत्मा किसी को परेशान न करे इसलिए उसे एक पीपल के पेड़ में कैद कर दिया जाता है। फिर एक दिन मुंज्या वहां से आजाद हो जाता हैं। आगे की कहानी बेहद ही रोचक तरीके से कही गई है।

फिल्म अपनी रिलीज डेट पर ही 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। यह फिल्म 50 करोड़ रुपये में बनी और मुंज्या फिल्म ने कुल ₹101.6 करोड़ की कमाई की। इसके निर्माता मैडॉक फिल्म्स की स्थापना दिनेश विजन ने की थी।  इससे पहले उन्होंने एक और हॉरर कॉमेडी भेड़िया का निर्माण किया था। वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

मैडॉक फिल्म्स ने ही स्त्री का निर्माण भी किया है। पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद स्त्री-2 भी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा मुंज्या के क्लाइमेक्स में ही निर्माताओं ने साफ कर दिया था कि भेड़िया का भी अगला भाग आने वाला है। मुंज्या में पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में दिखाया गया है कि वरुण धवन का किरदार भाष्कर खुद को पत्तों से छुपाता है, और एक चट्टान के पीछे छिप जाता है। नार्दन उसे कुछ कपड़े देकर मदद करता है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!