लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप का आरोप, गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 13:34 IST

जीनत अमान ने एक महीने पहले भी इसी कारोबारी पर पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी।

Open in App

मुंबई, 23 मार्च। मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने एक बिजनेसमैन पर रेप का आरोप लगाते हुए जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी बिजनेमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

जीनत अमान ने करीब एक महीने पहले इसी कारोबारी पर पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने इस कारोबारी के खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने के आरोप में केस भी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। जीनत द्वारा पुलिस दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। अमन पिछले कई दिनों से जीनत अमान का पीछा कर रहा था और वह व्हाट्सऐप पर उन्हें अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। उस पर एक्ट्रेस के घर में घुसकर बदतमीजी करने और सिक्योरिटी गार्ड को पीटने का भी आरोप है।

पिछली शिकायत में पुलिस ने सरफराज उर्फ अमन पर पुलिस ने पीछा करने के मामले धारा 354 (D) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ आईटी ऐक्ट 509  के तहत मामला दर्ज किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन फिल्ममेकिंग और रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय है। उसके खिलाफ मुंबई के बांगुर नगर में भी कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

टॅग्स :ज़ीनत अमानमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला