लाइव न्यूज़ :

उबर ड्राइवर ने गलती पर टोकने के बाद अभिनेत्री के साथ की ऐसी हरकत, चिल्लाकर बचाई जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2022 08:04 IST

‘उबर’ के एक प्रवक्ता बयान में कहा कि यह घटना ‘निंदनीय’ है और उसके सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने कहा कि चालक को ‘उबर’ ऐप से हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने शनिवार शाम हुई इस घटना के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखा है।मनवा नाइक की पोस्ट पर मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) ने कहा कि पुलिस ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है।चालक के दुर्व्यवहार को लेकर उबर ने अभिनेत्री से माफी मांगी है और चालक को हटा दिया है।

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक मनवा नाइक से दुर्व्यवहार करने के आरोपी 24 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स थाने की शाखा ने मध्य मुंबई में एंटोप हिल में रहने वाले आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि ऐप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘उबर’ के एक चालक ने उनके साथ उस समय बदसलूकी की और धमकी दी जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं।

मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने शनिवार शाम हुई इस घटना के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखा है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि शहर की पुलिस ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ‘उबर’ के एक प्रवक्ता बयान में कहा कि यह घटना ‘निंदनीय’ है और उसके सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने कहा कि चालक को ‘उबर’ ऐप से हटा दिया गया है।

पोस्ट में नाइक ने कहा कि वह शनिवार रात करीब सवा आठ बजे घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से कैब में सवार हुईं, लेकिन चालक लगातार फोन पर बात कर रहा था, जिस पर उन्होंने एतराज जताया। अभिनेत्री के मुताबिक, कैब चालक ने बीकेसी में लाल बत्ती को लांघ दिया, जिस पर एक यातायात पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोका और उसका फोटो ले लिया। उन्होंने कहा कि चालक यातायात पुलिसकर्मी से बहस करने लगा, तो उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि वह गाड़ी को जाने दें, क्योंकि उन्होंने (पुलिसकर्मी) उसकी तस्वीर ले ली है।

नाइक ने दावा किया कि इस पर कैब चालक गुस्सा हो गया और चिल्लाकर कहने लगा कि क्या वह उसकी तरफ से जुर्माने के 500 रुपये देंगी और उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पोस्ट के अनुसार, उन्होंने चालक से गाड़ी को थाने ले जाने को कहा, लेकिन उसने बीकेसी में एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने ‘उबर सेफ्टी हेल्पलाइन’ पर शिकायत की और जब कंपनी के अधिकारी से बातचीत हो ही रही थी, तो चालक गाड़ी को तेज गति से चलाने लगा।

नाइक ने कहा कि उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और किसी को फोन करने लगा। उनके मुताबिक, इसके बाद वह गाड़ी से ही मदद के लिए चिल्लाने लगीं, तो एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों तथा एक ऑटो रिक्शा चालक ने कैब को रुकवाया और उन्हें बचाया।

टॅग्स :मुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच