लाइव न्यूज़ :

हीरा व्यापारी मर्डर केस में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य की बढ़ी मुश्किलें, दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस

By धीरज पाल | Updated: December 10, 2018 17:12 IST

इस मामले को लेकर पुलिस ने 20 लोगों पर मामला दर्ज किए हैं। हालांकि अभी भी मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

Open in App

टेलीविजन की चर्चित संस्कारी 'छोटी बहू' देवोलीन भट्टाचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई के हाईप्रोफाइल हीरा व्यापारी मर्डर केस में पंत नगर पुलिस ने देवोलीना भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले पुलिस ने इस मर्डर केस में देवोलीना भट्टाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 

हाल ही में पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरी लाल उडानी का शव कार में बरामद किया गया था । पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को राजेश्वर अपने घर से लापता हो गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर को उनका शव बरामद किया गया था। 

हीरोईन की मोहब्बत में मर्डर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल मर्डर के पीछे दो वजहें हो सकती हैं। पहली पैसों का लेन-देन और दूसरी लिव-इन रिलेशनशिप। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचिन पवार का टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। यही मर्डर के पीछे की वजह हो सकती है।

गोपी बहू के कनेक्शन का खुलासा

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी से खुलासा हुआ है कि राजेश्वर किसी अन्य कार से मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका शव बेहद ही खराब हालत में पाया गया था। मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस ने उनकी मोबाइल के कॉल चेक किया। इस जांच में देवोलीना नाम का भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में जिन लोगों की बात राजेश्वर से हुई उनमें नवी मुंबई की कई डांस बार गर्ल्स का नाम शामिल है। पुलिस ने देवोलीना से पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने 20 लोगों पर मामला दर्ज किए हैं। हालांकि अभी भी मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। एएनआई एजेंसी की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य और सचिन पवार की आज पंत नगर पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज  करा लिए हैं। बता दें कि 29 नवंबर से व्यवसायी लापता था जिनका शव 7 दिसंबर को बरामद किया गया था।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीटीवी कंट्रोवर्सीमुंबईक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट