लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कंगना रनौत से पूछताछ के लिए नया समन भेज सकती है मुंबई पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2020 14:42 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से पूछताछ के लिए फ्रेश समन भेज सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरंगोली चंदेल को पिछले दो हफ्तों से अनाधिकारिक कॉल्स और मैसेज आ रहे हैंकंगना अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं लेकिन मुंबई पुलिस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है

मुंबई पुलिस दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में जांच कर रही है। पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। यही नहीं पुलिस ने कई सेलेब्स के भी बयान रिकॉर्ड किए हैं। इस लिस्ट में फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद, यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, शनू शर्मा और संजना सांघी शामिल हैं। 

मामले की जांच जारी

इसके अलावा पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों और डॉक्टर केरसी चावड़ा का बयान भी दर्ज कर चुकी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब पुलिस इस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से भी पूछताछ करेगी। इसी क्रम में पुलिस ने 3 जुलाई को उन्हें एक समन की एक कॉपी भी भेजा था, लेकिन कंगना इस समय मुंबई में नहीं हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के खार जिमखाना स्थित घर पर उनके स्टाफ ने भी समन की कॉपी लेने से मना कर दिया।

कंगना को मिलेगा फ्रेश समन

आजतक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बांद्रा पुलिस समन की एक कॉपी लेकर कंगना के घर तो गई थी, लेकिन एक्ट्रेस की एक कर्मचारी अमृता दत्त ने इसे लेने से इनकार कर दिया। यही नहीं, जब पुलिस ने उनसे कंगना के ई-मेल एड्रेस और कांटेक्ट डिटेल्स मांगी तो उन्होंने वो भी देने से मना कर दिया। साथ ही, अमृता को पुलिस ने 4 जुलाई को स्टेशन भी बुलाया था, लेकिन वो वहां भी नहीं गईं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस उन्हें फ्रेश समन भेजेगी। 

सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

बता दें, कंगना रनौत की टीम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। स्क्रीनशॉट के साथ टीम ने कैप्शन में लिखा कि कंगना को कोई समन नहीं भेजा गया है। उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल को पिछले दो हफ्तों से अनाधिकारिक कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं। कंगना अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं लेकिन मुंबई पुलिस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। ये उन मैसेजे का स्क्रीनशॉट है जो रंगोली ने मुंबई पुलिस को भेजे थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया