लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा- CBI को नहीं सौंपा जाएगा मामला, मुंबई पुलिस कर रही जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2020 20:02 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि सुशांत सुसाइड केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही है और इसे सीबीआई को नहीं दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थीमहाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख न्जे सीबीआई जांच को कहा ना

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस अब तक 37 से ज्यादा लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर चुकी है। वहीं, पुलिस की जांच अभी भी जारी है। मगर अब फैंस के साथ कई सेलेब्स भी सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब इसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान सामने आया है।

सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा मामला

उन्होंने हाल ही में बताया, 'मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये केस सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा।' बता दें, देशमुख ने हाल ही में कहा था, '37 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट का स्टेटमेंट एक या दो दिनों में रिकॉर्ड किया जाएगा। करण जौहर के मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी बुलाया जा सकता है। कंगना रनौत को भी समन भेजा गया है।' सुशांत सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

14 जून को किया सुसाइड

मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है, जिसे फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल