लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने हिंदुओं को बताया सबसे सहिष्णु बहुसंख्यक, बोले- भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता

By वैशाली कुमारी | Updated: September 15, 2021 12:36 IST

अख्तर ने अपने लेख में कहा, 'हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं । अख्तर ने कहा कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से कट्टरपंथी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि अख्तर ने सीएम उद्धव ठाकरे की जमकर तारीफ कीअख्तर ने नारा दिया और कहा "हिंदुत्व को तालिबान से जोड़ना हिंदू संस्कृति का अपमान है"

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तालिबान के साथ कथित रूप से तुलना करने वाले गीतकार जावेद अख्तर की टिप्पणियों के लिए शिवसेना की उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था। अभी हाल ही में जावेद अख्तर ने शिवसेना के सामने एक बयान दिया है।

अख्तर ने अपने लेख में कहा, 'हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं । अख्तर ने कहा कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से कट्टरपंथी नहीं है। पिछले हफ्ते, शिवसेना ने 'सामना' में अपने संपादकीय में शीर्षक लिखा, "संघ के संबंध में मतभेद होंगे ... फिर भी ..."।

अख्तर ने नारा दिया और कहा "हिंदुत्व को तालिबान से जोड़ना हिंदू संस्कृति का अपमान है।" अख्तर ने लिखा कि “मेरे हाल के साक्षात्कार में, मैंने कहा था कि हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं।  मैंने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत कभी भी अफगानिस्तान जैसा नहीं बन सकता क्योंकि भारतीय स्वभाव से चरमपंथी नहीं हैं। 

अख्तर ने कहा कि जो लोग उन पर निशाना साध रहे थे, वे गुस्से में थे क्योंकि उन्हें तालिबान की मानसिकता और हिंदू दक्षिणपंथी के बीच समानताएं मिलीं।  “जब तालिबान धर्म के आधार पर एक इस्लामी सरकार बना रहा है, हिंदू दक्षिणपंथी एक हिंदू राष्ट्र चाहता है।  तालिबान महिलाओं के अधिकारों पर अंकुश लगाना चाहता है।  यहां दक्षिणपंथियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें महिलाओं की आजादी पसंद नहीं है।

हालांकि अख्तर ने सीएम उद्धव ठाकरे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सबसे बुरे आलोचक भी उन पर (उद्धव ठाकरे) किसी भेदभाव या अन्याय का आरोप नहीं लगा सकते।  अख्तर ने कहा, यह मेरी समझ से परे है कि कोई कैसे और क्यों उद्धव ठाकरे की सरकार को 'तालिबानी' कह सकता है।

टॅग्स :जावेद अख्तरIndia Afghanistanतालिबानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!