लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में नशा समाज के लिए खतरनाक, बाबा रामदेव बोले-सबको मिलकर इसे साफ करना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2021 21:11 IST

एनसीबी क्रूज पोत से मादक पदार्थ मिलने के मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में आर्यन खान सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव सम्मेलन के लिए आज नागपुर पहुंचे।बाबा रामदेव ने कहा कि बॉलीवुड में नशे का विनाशकारी तंत्र चल रहा है। रविवार 24 अक्टूबर को नागपुर में एक राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

नागपुरः हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी बाबा रामदेव ने नशे पर हमला बोला। बाबा ने कहा कि बॉलीवुड में नशा समाज के लिए खतरनाक है। सबको मिलकर इसे साफ करना होगा। पतंजलि योगपीठ ने इसके खिलाफ अभियान चला रहा है। उससे मन एवं शरीर की शुद्धि होती है, देश आगे बढ़ता है।

 

 

बाबा रामदेव ने कहा कि बॉलीवुड में नशे का विनाशकारी तंत्र चल रहा है। ड्रग्ज को ग्लैमराइज किया जा रहा है। लोग जिन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं वे इसमें फंसे दिख रहे हैं। इससे लोगों को गलत प्रेरणा मिलती है। फिल्म इंडस्ट्रीज को मिलकर इस कचरे को साफ करना होगा। अन्यथा यह कचरा आत्मघाती साबित होगा।

लोकमत समाचार पत्र समूह के नागपुर संस्करण के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार 24 अक्टूबर को नागपुर में एक राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन विभिन्न धर्मों के शिक्षकों की उपस्थिति में 'सामाजिक सद्भाव और भारत की भूमिका के लिए वैश्विक चुनौतियां' पर केंद्रित होगा। 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए लगातार दूसरे दिन स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं जिनसे चार घंटे तक पूछताछ चली।

अनन्या के पिता अभिनेता चंकी पांडे उनके साथ एनसीबी कार्यालय पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी वह अपनी बेटी के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे। अनन्या से मामले में कल पहली बार पूछताछ की गई थी। मामला इस महीने के शुरू में मुंबई अपटीय क्षेत्र में एक क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने से जुड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि पिता-पुत्री आज अपराह्न करीब 2.20 बजे कार से दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कोई ब्योरा दिए बिना कहा कि 22 वर्षीय अभिनेत्री शाम लगभग 6.20 बजे एनसीबी के कार्यालय से घर के लिए रवाना हुईं। एनसीबी के उपमहानिदेशक अशोक मुथा जैन ने संवाददाताओं से कहा कि जारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनन्या को सोमवार को फिर से बुलाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या अनन्या ने आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के बारे में कुछ बताया, जैन ने कहा कि वह जांच से संबंधित ब्योरा साझा नहीं कर सकते।

इस सवाल पर कि क्या अभिनेत्री से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के बारे में कोई सूचना मिली, एनसीबी अधिकारी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों के एकत्र होने के कारण वहां अवरोधक लगाए गए थे और पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

एनसीबी क्रूज पोत से मादक पदार्थ मिलने के मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में आर्यन सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी। उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

इसके लिए बृहस्पतिवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। एनसीबी ने बृहस्पतिवार को अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि इस बीच, शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक मादक पदार्थ तस्कर को पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय लाया गया।

टॅग्स :बाबा रामदेवनागपुरराष्ट्रीय अंतर-धार्मिक सम्मेलनआर्यन खानSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया