लाइव न्यूज़ :

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी: एनसीबी हिरासत में रहेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित तीनों आरोपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 20:22 IST

मुंबई के अपतटीय क्षेत्र से एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।वकील सतीश मानशिंदे अदालत में आर्यन खान की पैरवी की। एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबईः स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के अपतटीय क्षेत्र से एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें कल मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 4 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई से दूर एक क्रूज जहाज पर आयोजित एक पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा की गई छापेमारी के बाद उन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।

आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ पोत पर छापेमारी के बाद आर्यन और सात अन्य को हिरासत में लिया था।

एनसीबी के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये जब्त किए हैं। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानकोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?