लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के घर हुई गणपति की पूजा, आलिया-रणबीर समेत पहुंचे ये सितारे, देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 3, 2019 08:47 IST

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा।

Open in App

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश खास रूप से देखने को मिलता है। ऐसे में हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आता है।ऐसे में मुकेश अंबानी के घर गणपती पूजा की धूम देखने को मिली है। इस दौरान पूरी अंबानी परिवार साथ नजर आया। गणपति पूजा के लिए अंबानी के घर एक पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा।

मुकेश अंबानी के घर गणपति का आशीर्वाद लेने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहुंचे थे। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंबानी परिवार ने एक खास कार्यक्रम भी किया, इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर  नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ नजर आईं। इतना ही उनके बेटे अनंत अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ फोटो क्लिक करवाते दिखे। हर किसी ने इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान को पहना हुआ था। एक्टर रणबीर कपूर इस दौरान आलिया भट्ट के साथ यहां पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया जहां साड़ी में दिखीं वहीं रणबीर कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिए। इसके अलावा कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, आमिर खान,पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ।मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला के साथ नजर आए। साथ ही विक्की कौशल,विद्या बालन अपने पति सिदार्थ रॉय कपूर के साथ,फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, काजोल के साथ पोज देते नजर आए।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीभगवान गणेशमुकेश अंबानीरणबीर कपूरआलिया भट्टआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल