लाइव न्यूज़ :

वास्तविक व्यक्ति से प्रेरित था दुग्गल साहब का किरदार, 'मुझसे शादी करोगी' के 20 साल पूरे होने पर हुआ खुलासा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 30, 2024 15:38 IST

इस फिल्म में कादर खान दुग्गल साहब के किरदार में दिखे थे। यह किरदार खूब पसंद किया गया। इसमें दुग्गल साहब की खासियत थी कि वह किसी दिन अंधे होते थे तो किसी दिन बहरे, किसी दिन दुग्गल साहब बच्चे बन जाते थे तो किसी दिन बेहद सख्त।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैंडेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेइस फिल्म में कादर खान दुग्गल साहब के किरदार में दिखे थे

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला थे। अनीस बज्मी ने फिल्म की कहानी लिखी थी और रूमी जाफरी ने इसकी पटकथा।  इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा के साथ अमरीश पुरी , कादर खान , सतीश शाह और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में थे।

इस फिल्म में कादर खान दुग्गल साहब के किरदार में दिखे थे। यह किरदार खूब पसंद किया गया। इसमें दुग्गल साहब की खासियत थी कि वह किसी दिन अंधे होते थे तो किसी दिन बहरे, किसी दिन दुग्गल साहब बच्चे बन जाते थे तो किसी दिन बेहद सख्त। फिल्म में उनके घर के बाहर एक बोर्ड लगा रहता था जिस पर लिखा रहता था कि आज दुग्गल साहब ..... हैं।

अब एक बातचीत में फिल्ंम के पटकथा लेखक रूमी जाफरी ने खुलासा किया है कि दुग्गल साहब (कादर खान द्वारा अभिनीत) किरदार एक वास्तविक व्यक्ति से प्रेरित था। उन्होंने बताया कि यह फिल्म निर्माता राहुल रवैल के पिता एचएस रवैल के सबसे अच्छे दोस्त रिडकु चाचा से प्रेरित था। वह सिर्फ 2.5 फीट लंबे थे और आप उन्हें एचएस रवैल की हर फिल्म जैसे मेरे मेहबूब और मेहबूब की मेहंदी में देख सकते हैं।

 वह एचएस रवैल के साथ उनके आवास पर भाई की तरह रहते थे। अनीस बज्मी ने बताया कि जब मैं अंजाम लिख रहा था, तो राहुल ने मुझसे रिडकु अंकल की एक बहुत ही अजीब स्वास्थ्य जटिलता पर चर्चा की। उन्होंने मुझे बताया कि जब वह उठेंगे तो उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देगा, कभी-कभी उन्हें सुनने में भी परेशानी होगी। मैं चौंक गया, लेकिन मुझे यह काफी हास्यास्पद भी लगा। मैंने उनसे कहा कि मैं इसे अपनी एक फिल्म में इस्तेमाल करूंगा। राहुल ने कहा कि इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। मुझे लगा कि क्यों नहीं, वह कॉमेडी ड्रामा में एक शानदार किरदार होगा। कई साल बाद, मैंने मुझसे शादी करोगी में इस किरदार को पर्दे पर उतारा।

फिल्म मुझसे शादी करोगी में कादर खान द्वारा निभाए गए दुग्गल साहब का किरदार आज भी उतना ही मशहूर है। इस किरदार के नाम पर मीम आज भी बनते हैं। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसलमान खानअक्षय कुमारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!