लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की पढ़ाई को लेकर सीएम शिवराज चौहान कह गए कुछ ऐसा, कांग्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2018 03:37 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बच्चों को प्रोत्साहित करते वक्त अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ ऐसा बोल गए कि लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 10 जून: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बच्चों को प्रोत्साहित करते वक्त अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ ऐसा बोल गए कि लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। शिवराज ने कहा अमिताभ बच्चन के पास कोई खास डिग्री नहीं है लेकिन फिर भी वह सफल हैं। कांग्रेस ने शिवराज सिंह के इस बयान की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा- ये भोपाल के दमाद की बेइज्जती है।

एक करियर काउन्सलिंग प्रोग्राम में 12वीं क्लास में 70 फीसदी से कम नंबर पाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए पहले तो शिवराज ने कालिदास, नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर का उदारहण दिया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप सभी ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम सुना होगा, जिन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट किया था। उनके पास कोई भी अच्छी फॉर्मल डिग्री नहीं है। उन्हें एक बार आवाज की वजह से आकाशवाणी से निकाल दिया गया था, लेकिन आज देखिए, आवाज ही उनकी पहचान है। अगर आप अपने जोश को बनाए रखेंगे और इन जैसी हस्तियों के जीवन से सबक लेंगे तो फिर आपको कभी भी अच्छे नंबरों की जरूरत नहीं पड़ेगी।' 

योगी आदित्यनाथ ने संजय दत्त से मांगा 2019 के लिए समर्थन, सीएम आवास में बुलाकर की आवभगत

जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का ये बयान आया कांग्रेस ने उनपर टिप्पणी कर दी। कांग्रेस ने कहा ये तो अमिताभ बच्चन की बेइज्जती हुई। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल के दामाद की बेइज्जती  की गई है। गौरतलब है कि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन भोपाल की ही रहने वाली हैं।

कांग्रेस नेता अजय सिहं ने कहा, यह भोपाल के दामाद की बेइज्जती है। मैं समझ नहीं पाता हूं कि मुख्यमंत्री इस तरह की बयानबाजी क्यों करते हैं। जब अमिताभ बच्चन ने बतौर प्रफेशनल काम करना शुरू कर दिया था, उस वक्त शिवराज चौहान बच्चे रहे होंगे।' बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शेरवुड कॉलेज तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos