लाइव न्यूज़ :

Simmba World TV Premiere: रणवीर सिंह - सारा अली खान की सिंबा का होने जा रहा है टीवी प्रीमियर, जानिए पूरी डिटेल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2019 14:59 IST

Movie Simmba World TV Premiere (Movie Simmba World Television Premiere | मूवी सिंबा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी सिंबा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): साल 2018 की सबसे बड़ी हिट मूवी सिंबा अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो निराश होने की कोई ज़रुरत नहीं है, जल्द ही इस मूवी का टीवी प्रीमियर आपके पसंदीदा चैनेल पर होने वाला है.

Open in App

रणवीर सिंह की साल की सबसे सुपरहिट मूवी सिंबा का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस महीने ज़ी सिनेमा पर होने वाला है. सिंबा भरपूर मसाला मूवी है जिसमें अपने अभिनय का तड़का सुपरस्टार रणवीर सिंह ने लगाया है और इसमें उनका सफलतापूर्वक साथ दिया है उभरती हुई एक्ट्रेस सारा अली खान ने. रोहित शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस में इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े। 

पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में जहां रणवीर सिंह खासे जंचे हैं वहीं सारा अली खान भी पूरी मूवी में बेहद खूबसूरत लगी हैं. इस मूवी का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर अप्रैल और मई महीने में होगा। दिन और समय की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टेम्पर' का  हिंदी रीमेक है. 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी तो वही पुरानी है जो आप ट्रेलर से समझ जायेंगे। एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर यानी  सिंबा उर्फ संग्राम भालेराव कैसे एक ट्रैजिडी के बाद ईमानदार पुलिस अफसर में बदजातर  है और अपने पुराने पाप को धोना चाहता है। सिंबा की कहानी में भले नयापन ना हो मगर रोहित शेट्टी अपना एलिमेंट डालकर उसे अलग ट्रीटमेंट देकर  एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाई है। सिंघम’ फिल्म के बाजीराव सिंघम के गाँव शिवगढ़ का रहने वाला अनाथ लड़का संग्राम भालेराव उर्फ़ सिम्बा  (रणवीर सिंह) बचपन से ही एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहता था लेकिन वो सिंघम की तरह ईमानदार नहीं बल्कि वर्दी के ज़रिये खूब पैसा कमाना चाहता था। सिंबा की पोस्टिंग गोवा के मिरामार थाणे में कर दी जाती है, जहां का दुर्वा रानाडे (सोनू सूद) राजा था। दुर्वा  का एक उसूल था  जोवो  राह चलते को छेड़ता नहीं लेकिन उसके रास्ते में कोई आए तो उसे छोड़ता नहीं। अपने लालच के चलते  सिंबा दुर्वा रानाडे से हाथ मिलता है और खूब पैसे कमाता है। इसी बीच सिंबा को  पुलिस स्टेशन के सामने टिफ़िन का काम करने वाली  शगुन  यानि सारा अली खान से प्यार हो जाता है। कहानी आगे बदती है और एक ट्रेजेडी के बाद इमानदारी का रास्ता अपना लेता है,    लेकिन क्या था वो हादसा जिसने सिंबा को बदलकर रख दिया। क्या सिंबा सच्चाई की राह पर चल पायेगा ? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। 

टॅग्स :वर्ल्ड टीवी प्रीमियरस‍िंबारणवीर सिंहसारा अली खानरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच