लाइव न्यूज़ :

मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का दिल का दौरा पड़ने से 64 साल की उम्र में निधन

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 27, 2018 18:34 IST

Singer Mohammad Aziz Died: हिन्दी सिनेमा के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन हो गया है। वह  64 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार दोपहर को हुआ है। इस बात की पुष्टि उनकी बेटी सना ने कर दी है। 

Open in App

हिन्दी सिनेमा के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन हो गया है। वह  64 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार दोपहर को हुआ है। इस बात की पुष्टि उनकी बेटी सना ने कर दी है।मीडिया रिरोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद अजीज बीती रात को कोलकाता से लौट रहे थे। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उनके सीने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानावती अस्पताल में मोहम्मद अजीज को उनके ड्राइवर ने भर्ती कराया, जहां उनका मंगलवार (27 नवंबर) दोपहर तीन बजे के करीब निधन हो गया।आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में 1954 में जन्में मोहम्मद अजीज ने कई हिट हिंदी गाने गाये हैं। इसके अलावा उन्होंने बंगाली, उड़िया और दूसरी भाषाओं में भी गाने गाये हैं। अजीज के बारे में कहा जाता है कि वह कई बार मोहम्मद रफी की शैली में गाने की कोशिश करते थे। अजीज खुद भी मानते थे कि वे रफी के बड़े फैन थे।

अजीज ने बतौर पेशेवर गाने की शुरुआत बंगाली फिल्म ज्योति से की। हालांकि, उन्हें ख्याति तब मिली जब अनु मलिक ने उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' के टाइटल सॉन्ग 'मैं हूं मर्द तांगे वाला' गाने से ब्रेक दिया।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!