लाइव न्यूज़ :

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, इस दिन किए जाएंगे सम्मानित

By अंजली चौहान | Updated: September 30, 2024 14:51 IST

Mithun Chakraborty: आर्ट हाउस ड्रामा मृगया (1976) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को जल्द ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिलेगा।

Open in App

Mithun Chakraborty:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2024) से नवाजा जाएगा। सिनेमा जगत में उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार, 30 सितंबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, "मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।" 

अभिनेता को 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले इस साल की शुरुआत में मिथुन को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती ने मृणाल सेन द्वारा निर्देशित 1976 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ड्रामा मृगया से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। 1980 के दशक में उनके स्टारडम का उदय 1979 की जासूसी थ्रिलर सुरक्षा से हुआ, जिसके बाद डिस्को डांसर, डांस डांस, प्यार झुकता नहीं, कसम पैदा करने वाले की और कमांडो जैसी हिट फिल्में आईं।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार क्या है? 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। चक्रवर्ती दादा साहब फाल्के पुरस्कार के 54वें विजेता होंगे, जिसे 1969 में दादा साहब फाल्के के सम्मान में स्थापित किया गया था, जिन्हें भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाता है। फाल्के ने 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। पृथ्वीराज कपूर, विनोद खन्ना, राज कपूर, शशि कपूर, लता मंगेशकर, आशा भोसले, बीआर चोपड़ा और यश चोपड़ा सहित अब तक 53 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है। अभिनेत्री वहीदा रहमान को 2021 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीदादासाहब फाल्केहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!