लाइव न्यूज़ :

मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में हुई पिता की मौत, खुद बेंगलुरु में फंसे!

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 14:30 IST

आखिरी बार मिथुन 'द ताशकंद फाइल्स' फिल्म में नजर आए थे। वह इन दिनों बेंगलुरु में शूट कर रहे थे और इसी बीच उनके पिता की मौत की खबर सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की मौत की खबर मिलने के बाद वह जल्द से जल्द मुंबई आने की कोशिश कर रहे हैं।मिथुन के पिता की मृत्यु का कारण गुर्दे फेलियर को बताया जा रहा है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार शाम को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बसंतकुमार चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार शाम को  उनकी मौत हो गई।

परिवार वालों के लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह रही कि इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती भी पिता के साथ नहीं थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मिथुन किसी शूट के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। लॉकडाउन होने के कारण वह वहीं फंस गए। हालांकि, पिता की मौत की खबर मिलने के बाद वह जल्द से जल्द मुंबई आने की कोशिश कर रहे हैं।

बसंतकुमार चक्रवर्ती 95 साल के थे। उनकी मृत्यु का कारण गुर्दे फेलियर को बताया जा रहा है। वहीं आखिरी बार मिथुन 'द ताशकंद फाइल्स' फिल्म में नजर आए थे। बायोपिक के इस दौर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की डेथ मिस्ट्री पर बनी फिल्म द ताशकंद फाइल्स लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म में शास्त्री जी की मौत से जुड़े कई सवाल आपको घेर लेगें। 

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!