लाइव न्यूज़ :

Mission Raniganj Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर की महज इतने करोड़ की कमाई

By अंजली चौहान | Updated: October 7, 2023 09:39 IST

मिशन रानीगंज स्वर्गीय जसवन्त सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। उन्होंने नवंबर 1989 में भारत के पहले सफल कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही फिल्म ने पहले दिन तीन करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कियाअक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं

Mission Raniganj Box Office Collection Day 1:  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मोटे बजट में बनी फिल्म मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है।फिल्म ने रिलीज के बाद पहले दिन कमाई के मामले में 3 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में ₹2.80 करोड़ की कमाई की। यह अक्षय कुमार के लिए सबसे कमजोर शुरुआती दिनों में से एक है।

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म 'ओएमजी 2' ने 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म छुट्टियों के दौरान (स्वतंत्रता दिवस पर) रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की टक्कर सनी देओल की 'गदर 2' से हुई और फिर भी यह पहले दिन दोहरे अंक में रही।

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू के बारे में

यह फिल्म दिवंगत जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है, जिन्होंने नवंबर 1989 में भारत के पहले सफल कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित, मिशन रानीगंज में परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थीं। मिशन रानीगनज का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने किया है।

मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी हैं। 'मिशन रानीगंज' मानवीय भावना और इंजीनियरिंग दिमाग के लचीलेपन, दृढ़ संकल्प और वीरता का एक प्रतीक है।

यह फिल्म 'रुस्तम' के बाद टीनू सुरेश देसाई के दूसरे सहयोग का भी प्रतीक है, जिसने अक्षय कुमार को अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया, और टीम को बड़े पैमाने पर आलोचनात्मक और व्यावसायिक प्रशंसा मिली।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारपरिणीति चोपड़ाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?