लाइव न्यूज़ :

Mission Mangal teaser: अक्षय कुमार मंगल ग्रह तक पहुंचे ना पहुंचे उनके को-स्टार्स लोगों के दिल तक जरूर पहुंच गए हैं

By मेघना वर्मा | Updated: July 9, 2019 13:49 IST

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया।

Open in App

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन मंगल का टीजर आज रिलीज हो गया है। छोटे से टीजर में सभी स्टारकास्ट को भरपूर जगह मिली है। अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट का किरादार निभाते दिखेंगे। जो मिशन मंगल को हैंडिल कर रहे हैं। साधारण लोगों की कहानी जिन्होंने भारत ही नहीं दुनिया में इतिहास रच दिया, इसके टीजर को देखकर ही आप रोमांचित हो जाएंगे। 

कैसा है टीजर

46 सेंकेड के इस ट्रीजर की शुरुआत होती है अक्षय कुमार से। जो मंगल ग्रह पर पर भेजे जाने की ये कहानी आपको बड़े करीने, सिंपल और खूबसूरत तरीके से दिखाई जाएगी। टीजर में विद्या बालन हैं जो  अपने ससुराल को संभालने के साथ लॉन्चिंग की तैयारी में दिखीत हैं। तापसी हैं जो अपने घर के किसी बिमार सदस्य की देखभाल तो कर रही हैं मगर मिशन मंगल में उनका पूरा हाथ हैं। 

शरमन हैं जो अपनी जिंदगी में कही बिजी है मगर मंगल ग्रह के इस लॉन्चिंग के लिए रात भर काम कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा समेत सभी कलाकार जो अपनी छोटी सी दुनिया से निकल कर आए हैं वो मंगल पर कैसे पहुंचेगे और इसमें उनके रास्ते क्या रोड़ा आएगा इसी की कहानी है मिशन मंगल। 

टीजर के अंत में वंदे मातरम की ट्यून आपको रेंगटे जरूर खड़े कर देगी। अक्षय कुमार नेटीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक देश, एक सपना, एक इतिहास, इंडिया की सच्ची कहानी स्पेस मिशन टू मार्स। टीजर में ना सिर्फ अक्षय बल्कि पूरी स्टार कास्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विद्या बालन और तापसी पन्नु साड़ी पहने पूरी इंडियन अवतार में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी अपने छोटे से रोल में गॉर्जियस लग रही हैं। 

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।  

टॅग्स :अक्षय कुमारविद्या बालनसोनाक्षी सिन्हातापसी पन्नूशरमन जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी