लाइव न्यूज़ :

Miss Universe 2019: साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi बनीं मिस यूनिवर्स, लखनऊ की वर्तिका सिंह ने दुनिया की 90 सुंदरियों को दी टक्कर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 9, 2019 11:34 IST

मिस यूनिवर्स 2019 के मुकाबले में सेमीफाइल में 20 सुंदरियां थीं, जिनमें भारत की वर्तिका सिंह भी शामिल थी। वर्तिका सिंह यूपी के लखनऊ से हैं।

Open in App

अमेरिका के अटलांटा में रविवार को 68वें मिस यूनिवर्स समारोह में 90 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने सबको हराकर विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम किया।

मिस यूनिवर्स 2019 के मुकाबले में सेमीफाइल में 20 सुंदरियां थीं, जिनमें भारत की वर्तिका सिंह भी शामिल थी। वर्तिका सिंह यूपी के लखनऊ से हैं। वे इस कॉम्पिटिशन में टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाईं। इस वजह से वर्तिका कॉम्पिटीशन से बाहर हो गईं। 

वर्तिका सिंह ने अपने देसी अवतार में सभी का दिल जीता। इस कॉम्पिटिशन में उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। वर्तिका ने कहा, 'भारत के छोटे शहरों में लड़कियों को सपने देखने का हक नहीं है। लेकिन, मैंने सपना देखा उस पर विश्वास किया और कभी हार नहीं मानी।'

टॉप 10 में जगह बनाने वाली सुंदरियों में साउथ अफ्रीका, थाईलैंड, कोलंबिया, फ्रांस, पेरू, पुएर्टो रीको, यूनाइटेड स्टेट्स, आइसलैंड, इंडोनेशिया और मैक्सिको की सुंदिरयां शामिल थीं। इस कॉम्पिटिशन में 2018 की मिस यूनवर्स कैटोरिना ग्रे  (Catriona Gray Philippines) ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की थी। 

मिस यूनिवर्स 2019 कॉम्पिटिशन में दूसरे स्थान पर पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन (Madison Anderson) रहीं और तीसरे स्थान पर मोक्सिको की सोफिया अरागोन ने अपनी जगह बनाई। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने इन सबको हराकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमिस यूनिवर्सजोजिबिनी टूंजी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच