लाइव न्यूज़ :

मिस साउथ इंडिया अंसी व मिस केरल 2019 की उप-विजेता अंजना की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2021 16:18 IST

कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना शहर में एडापल्ली-अरूर बाईपास पर वायत्तिला के पास हुईकार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

केरलः यहां के कोच्चि में आज सुबह एक कार दुर्घटना में 2019 में मिस केरल का खिताब जीतने वाली अंसी कबीर और फर्स्ट रनर-अप अंजना शाजन की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें, दुर्घटना शहर में एडापल्ली-अरूर बाईपास पर वायत्तिला के पास हुई। कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर (ईएमसी), पलारीवट्टम में भर्ती कराया गया है। मामूली चोट लगने से दोपहिया सवार फरार हो गए। अंसी तिरुवनंतपुरम जिले के आलमकोड की रहने वाली हैं और अंजना त्रिशूर की रहने वाली हैं। अंसी ने इसी साल अगस्त में मिस साउथ इंडिया 2021 का खिताब जीता था।

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी और दोपहिया वाहन को देखकर और बचने की कोशिश में चालक नियंत्रण से बाहर हो गया। दोनों महिलाओं के शव ईएमसी में रखे गए हैं। 

गौरतलब है कि अगस्त में पेगासस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में पांच दक्षिण भारतीय राज्यों के 14 प्रतियोगियों में अंसी सबसे कम उम्र की थीं। उन्होंने 2018 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और 2019 में मिस केरला का खिताब जीतने के बाद सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

उन्होंने कहा था-मैं एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आती हूं। मिस केरला का खिताब जीतने के बाद मुझे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। सौंदर्य प्रतियोगिता के माध्यम से, मैं समाज को यह एहसास कराने की उम्मीद करती हूं कि एक महिला के सपने होते हैं और उसे शादी की अवधारणा तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच