लाइव न्यूज़ :

मिलिंद सोमन की मां ने 15 पुश-अप के साथ मनाया 81वां जन्मदिन, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 17:00 IST

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) की मां ने 3 जुलाई को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने 15 पुश-अप भी लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देमिलिंद और अंकिता के अलावा मिलिंद की मां 81 वर्ष की उम्र में फिटनेस गोल्स देती हुई नजर आईंतीनों घर पर ही वर्कआउट करते हैं

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर ही सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। मगर इस बार वो फिटनेस की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, 3 जुलाई को मिलिंद की मां का जन्मदिन था। इस खास मौके को और शानदार बनाने के लिए उनकी पत्नी अंकिता कोनवार (Ankita Konwar) ने केक बनाया था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं, एक्टर ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है। इस वीडियो में मिलिंद की मां 15 पुश-अप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि तस्वीर में अंकिता और मिलिंद के साथ उनकी मां भी मौजूद हैं, जोकि एक हाथ में कप पकड़े हुई हैं। इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा कि इस बार मां का 81वां जन्मदिन का लॉकडाउन में मनाया। हमने 15 पुश-अप और वनीला बादाम केक के साथ पार्टी की।

मां संग फिटनेस गोल देते हैं मिलिंद

बता दें, मिलिंद और अंकिता की तरह उनकी मां भी फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। तीनों को साथ में अक्सर ही वर्कआउट करते हुए देखा जाता है। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से मिलिंद सोमन ने मां के साथ फैंस को फिटनेस गोल्स देते हुए वीडियो शेयर की हो। हाल ही में एक्टर ने वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो मां के साथ रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

टॅग्स :मिलिंद सोमनबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!