लाइव न्यूज़ :

भारत नस्लवाद से पीड़ित है, बोलीं मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता- अगर आप पूर्वोत्तर से हैं तो मेडल लाने पर ही भारतीय बन सकते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2021 12:12 IST

इंस्टाग्राम पर अंकिता ने ये पोस्ट टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) के जीत के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आने के बाद साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर भारत को लेकर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर का पोस्ट हुआ वायरलअंकिता ने पूर्वोत्तर के लोगों के साथ व्यवहार पर अपनी राय जाहिर की हैअंकिता ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लोग मेडल जीतने पर ही भारतीय बनते हैं..

अभिनेता मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट और तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं। अंकिता कोंवर पूर्वोत्तर भारत से ताल्लुक रखती हैं और इस बीच उन्होंने इसी मुद्दे को उठाया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल अंकिता ने भारत को नस्लवाद से पीड़ित बताते हुए कहा है कि अगर आप देश के लिए मेडल लाते हैं तभी आप भारतीय बन सकते हैं। 

इंस्टाग्राम पर अंकिता ने ये पोस्ट टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) के जीत के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आने के बाद साझा की। दरअसल पूर्वोत्तर भारत को देश से कटा हुआ माना जाता है और वहां की लड़कियों को चाइनीज सहित चिंकी नाम से संबोधित किया जाता है। लेकिन मीराबाई चानू के मेडल जीतने पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिलीं। लोगों ने उन्हें देश की बेटी होने पर गर्व जताया। इसी दोहरे रवैये को लेकर अंकिता ने पोस्ट में पाखंडी शब्द का इस्तेमाल किया है।

अंकित कोंवर ने लिखा- 'अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंड‍िया से हैं तो आप तभी भारतीय हो सकते हैं जब आप देश के लिए मेडल जीतें। वरना आपको चिंकी, चाइनीज, नेपाली या अब एक नया एडिशन कोरोना के नाम से जाना जाता है। भारत में सिर्फ जातिवाद ही नहीं, नस्लवाद भी है। अपने अनुभव से कह रही हूं #Hypocrites'। अंकिता का ये पोस्ट खूब साझा किया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने अपने कमेंट में मिसेज मिलिंद कहकर संबोधित किया तो वे काफी नाराज हो गईं। यूजर ने लिखा- कम से कम मिसेज मिलिंद से तो ऐसी उम्मीद नहीं थी। इस पर अंकिता ने कहा, मैं अंकिता कोंवर हूं।

 

टॅग्स :मिलिंद सोमनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!