लाइव न्यूज़ :

#MeToo: सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, कहा- इस हद तक कर दिया था परेशान

By भाषा | Updated: October 10, 2018 18:53 IST

#MeToo कैम्पेन के तहत सोना महापात्रा ने कहा - कैलाश खेर को खुद को एक ‘‘साधारण’’ इंसान और ‘‘संगीत के प्रति समर्पित’’ नहीं बताना चाहिए। वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं।

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर:  #MeToo: कैम्पेन के तहत गायिका सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकार के खेर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद महापात्रा ने ट्विटर पर खेर के अनुचित व्यवहार को लेकर आरोप लगाते हुए अपने अनुभवों को साझा किया।

घटना का उल्लेख करते हुए महापात्रा ने ट्वीट किया ‘‘मैं कॉन्सर्ट (संगीत कार्यक्रम) पर चर्चा के लिए कैलाश से ‘पृथ्वी कैफे’ में मिली थी, जिसमें (कॉन्सर्ट में) हम दोनों के बैंड प्रस्तुति देने वाले थे। सामान्य बातचीत के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रख दिया और कहा तुम बहुत सुंदर हो, खुश हूं कि संगीतकार ने तुम्हें चुना, अभिनेता (राम) को नहीं। मैं उसके तुरंत बाद ही वहां से निकल गई।’’ उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा झिड़के जाने के बाद भी कैलाश ने उत्पीड़न जारी रखा। ढाका में कॉन्सर्ट के दौरान भी अभद्रता की।

उन्होंने लिखा, ‘‘कैलाश यहीं नहीं रूके। ढाका पहुंचने के बाद और आयोजकों के साथ समारोह स्थल तक जाते समय वे मुझे फोन करते रहे और जब मैंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने आयोजकों के फोन से मुझसे संपर्क किया और कहा कि ‘साउंडचेक’ में ना जाकर उनसे उनके कमरे में मिलूं।‘‘  

उन्होंने आगे लिखा कि "कैलाश ने कई गीत मेरे स्टूडियो में गाए है और कई प्रोजेक्ट में निर्माता रही हूं...मुझे पता था कि मुझे उतना दृढ़ बने रहना है जितनी मैं हूं...।"  महापात्रा ने कहा कि कैलाश को खुद को एक ‘‘साधारण’’ इंसान और ‘‘संगीत के प्रति समर्पित’’ नहीं बताना चाहिए।खेर से संपर्क किया गया लेकिन वह प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

टॅग्स :# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

विश्वपुरुषों की 'मर्दानगी' का मजाक बनाने वाली Pinching Hand इमोजी पर बवाल, महिलाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?