लाइव न्यूज़ :

#MeToo: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे आलोक नाथ की बढ़ी मुसीबतें, CINTAA ने किया निष्कासित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 13, 2018 21:55 IST

फिल्म और टीवी जगत संस्कारी बाबू जी के रूप में लोगों के दिलों में घर करने वाले आलोकनाथ पर #MeToo के जरिए हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

Open in App

फिल्म और टीवी जगत संस्कारी बाबू जी के रूप में लोगों के दिलों में घर करने वाले आलोकनाथ पर #MeToo के जरिए हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। जिसके बाद से उनकी मुसीबतें हैं कि कम होंने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने निष्कासित कर दिया है।

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। सिंटा ने ट्विटर पर लिखा है कि मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ कई सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने के बाद सिंटा की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला किया है। ये आलोकनाथ के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका कहा जा सकता है।

वहीं, आजतक के मुताबिक सिंटा से जुड़े अधिकारी अमित बहल ने आज तक से बातचीत में कहा कि आलोक नाथ की मेंबरशिप को खत्म कर दिया गया है, लेकिन आलोक नाथ फिल्म और टीवी के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकते है, डायरेक्टर अपने रिस्क पर उनके साथ काम कर सकते हैं, आगे में किसी प्रकार की घटना हुई तो सिंटा उसके प्रति जवाबदेह नहीं होगा।

विनता नंदा का आलोकनाथ पर आरोप 

विनता ने फेसबुक के जरिए आलोकनाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनातक्रम को सोशल मीडिया पर लिखा है। विंटा ने बिना आलोकनाथ का नाम लिए लिखा है कि उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी। उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र इस पोस्ट में किया गया है। हालांकि आलोकनाथ इस आरोप से साफ इंकार कर रहे हैं। 

इन लोगों पर लग चुका है #MeToo का आरोप 

बता दें कि अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, टाइम्स ऑफ इंडिया के कार्यकारी संपादक गौतम अधिकार, हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार प्रशांत झा इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। 

टॅग्स :# मी टूआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारतहरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये पर्याप्त कदम उठाए गए: अधिकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस