लाइव न्यूज़ :

Met Gala 2025: शाहरुख खान के स्टाइल ने मेट गाला में बिखेरा जलवा, 'किंग' की तरह किया डेब्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2025 11:19 IST

Met Gala 2025: मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है।

Open in App

Met Gala 2025: मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला-2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए काले रंग के परिधान में नजर आए। अपने गले में 'के' अक्षर के आकार का क्रिस्टल जड़ित पेंडेंट पहने तथा एक सुंदर बेंत लिए अभिनेता ने सोमवार रात न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित सितारों से सजे कार्यक्रम में बाहें फैलाकर अपनी विशिष्ट मुद्रा प्रस्तुत की।

इस वर्ष के मेट गाला का विषय "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है और सब्यसाची ने कहा कि उन्होंने इसकी व्याख्या "काले रंग के परिधान को आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में उजागर करने के रूप में की है जो सामाजिक, नस्लीय और लैंगिक मानदंडों को चुनौती देता है"।

डिजाइनर ने अपने ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक बयान में कहा, "सब्यसाची के अति आकर्षक अंदाज के साथ उत्कृष्ट परिधान पहने, शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं।" शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दो पोस्ट साझा कीं जिनमें सब्यसाची लेबल के लोगो के साथ “किंग खान” और “किंग खान. बंगाल टाइगर” लिखा था।

शाहरुख और पूजा शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और अभिनेता के सब्यासाची के डिजाइन वाले कपड़े पहनने की पुष्टि सोमवार सुबह पूजा ने की थी।

मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम है, जिसमें कई हस्तियां और फैशन जगत के लोग भाग लेते हैं। 

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!