लाइव न्यूज़ :

बोलीं महबूबा मुफ्ती- खान' सरनेम होने के कारण आर्यन के पीछे पड़ी हैं केंद्रीय एजेंसियां, वकीलों ने खोल दिया मोर्चा, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 11:15 IST

महबूबा मुफ्ती ने लखीमपुर खीरी हिंसा का मामला उठाते हुए गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा पर कार्रवाई ना करने की बात कही और ट्वीट किया कि केंद्र सरकार चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ति ने कहा कि सिर्फ सरनेम खान होने की वजह से जांच एजेंसियां आर्यन के पीछे पड़ी हैंमुफ्ति ने ये भी कहा कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त एक क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल होने को लेकर जेल में बंद हैं। मामले में एनसीबी अब तक 18 गिरफ्तारियां कर चुकी हैं। वहीं इसने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी ने जहां जांच अधिकारी समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए और आर्यन का बचाव किया वहीं इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन मामले में आरोप लगाया है कि सिर्फ सरनेम खान होने की वजह से जांच एजेंसियां पीछे पड़ी हैं।

 महबूबा मुफ्ती ने लखीमपुर खीरी हिंसा का मामला उठाते हुए गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा पर कार्रवाई ना करने की बात कही और ट्वीट किया कि केंद्र सरकार चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। लेकिन ​​23 साल के एक लड़के के पीछे केंद्रीय एजेंसियों को सिर्फ इसलिए लगा दिया क्योंकि उसके नाम के साथ खान जुड़ा हुआ है। इसी ट्वीट में महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि न्यायपालिका का मखौल है कि बीजेपी के कोर मतदाताओं को खुश करने के लिहाज से मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है।

वहीं पीडीपी चीफ के इस बयान को लेकर अब दो वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की है। वकील विनीत जिंदल और अक्षिता  ने मुफ्ती के बयान को सांपप्रदायिक आधार पर घृणा फैलाने वाला बताया और मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।।

गौरतलब है कि  एनसीबी ने आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी को लेकर बयान में कहा था कि क्रूज पर ड्रग्स की पार्टी चल रही थी जहां आर्यन भी थे। हालांकि एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। आर्यन सहित 8 लोग गिरफ्तार किए गए थे। वहीं पूछताछ के बाद 10 और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल आर्यन न्यायिक हिरासत में है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। 

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच