लाइव न्यूज़ :

कोई बिजनेसमैन, तो कोई है टीचर, कुछ ऐसा है अनुष्का का सुसराल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 13:45 IST

आप भी मिलिएअनुष्का के सुसराल वाले से...

Open in App

एक लड़की की शादी के बाद आपके दिमाग में पहला सवाल क्या आता है, यही ना कि उसके ससुराल वाले कैसे होंगे, शादी के बाद वह वहां अच्छे से रह पाएगी या नहीं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है। ऐसे में यह सवाल आपके मन में भी होगा कि अनुष्का के ससुराल वाले यानी विराट की फैमली कैसी है। तो चलिए आज हम आपको अनुष्का के सुसराल वाले से मिलाते हैं। 

विराट की फैमली काफी छोटी और सुलझी हुई है। विराट की फैमली में उनकी मां हैं। जो काफी समझदार हैं और वह कई बार अनुष्का के साथ हॉलीडे एन्जॉय कर चुकी हैं। इसके अलावा विराट की फमैली में उनकी बहन है जिसकी शादी हो चुकी हैं। विराट के भईया और भाभी और उनका बेटा साथ में रहता है। विराट के पापा हार्ट अटैक से 2006 में गुजर गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो अनुष्का को अपनी सासू मां, विराट के भाईया-भाभी और भतीजे के साथ रहना है। ये सारे लोग कई बार अनुष्का के साथ मिल चुके हैं। 

अनुष्का की ससुराल वालों के नाम 

ससुर - स्वर्गीय प्रेम नाथ कोहली, जो कि पेशे से एडवोकेट थे।सास - सरोज कोहली हाउसवाइफ हैं। जेठ - विकास कोहली  बिजनेसमैन हैं। जेठानी - चेतना कोहली हाउस वाइफ हैं। ननद - भावना कोहली ढींगरा स्कूल टीचर हैं। नंदोई - संजय ढींगरा बिजनेसमैन हैं। 

भतीजा - आर्यवीर कोहली

भांजा - आयुष ढींगरा

भांजी - महक ढींगरा

अनुष्का के ससुरालवाले दिल्ली में रहते हैं। 2015 तक विराट मां, भाई-भाभी और भतीजे आर्यवीर के साथ वेस्ट दिल्ली के मीरा बाग में रहते थे। 2015 में वे पंजाबी बाग में बने घर में शिफ्ट हुए। अनुष्का के ननद-ननदोई भी अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहते हैं।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इटली में सीक्रेटे वेडिंग ने सबको चौंका दिया था। विराट और अनुष्का इस वक्त रोम में हनीमून पर हैं। अनुष्का और विराट का पूरा परिवार शादी के फंक्शन से इटली से वापस आगए हैं। अनुष्‍का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 26 दिसंबर को अब विराट अनुष्का रिसेप्‍शन करने वाले हैं। खबरों की मानें तो विरुष्‍का रिसेप्शन के कुछ दिन पहले ही हनीमून से वापस आएंगे। खबर है कि इनका रिसेप्शन मुंबई के 5 स्टार होटल में किया जाएगा।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीविराट अनुष्का वेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया