लाइव न्यूज़ :

मैकेफी की ‘सबसे खतरनाक हस्तियों’ की सूची जारी, तब्बू, तापसी पन्नू और अनुष्का शर्मा शीर्ष पर

By भाषा | Updated: October 6, 2020 15:41 IST

मैकेफी इंडिया के उपाध्यक्ष अभियांत्रिकी और प्रबंध निदेशक वेंकट कृष्णपुर ने कहा कि उपभोक्ता मुफ्त मनोरंजन के लिए अधिक से अधिक इंटरनेट उपयोग करते हैं और साइबर अपराधी उपभोक्ताओं की इसी दिलचस्पी का फायदा उठाते हैं

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा उन 10 शीर्ष शख्सियतों में शामिल हैं तब्बू हाल ही में ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ पर आधारित मीरा नायर की सीरीज में नजर आयी थीं

एंटीवायरस बनाने वाली साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी मैकेफी द्वारा मंगलवार को जारी एक सूची के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा उन 10 शीर्ष शख्सियतों में शामिल हैं जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करने पर वायरस के संपर्क में आने का जोखिम सबसे ज्यादा है। मैकेफी की सबसे खतरनाक हस्तियों की 2020 की अंतरराष्ट्रीय सूची में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर अभिनेत्री तब्बू हैं।

तब्बू हाल ही में ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ पर आधारित मीरा नायर की सीरीज में नजर आयी थीं। तीसरे स्थान पर फिल्म ‘थप्पड़’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू हैं जबकि चौथे स्थान पर फिल्म निर्माता-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं और पांचवें स्थान पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं। अगले पांच पायदानों पर भी मनोरंजन जगत से जुड़े लोग हैं जिनमें छठें स्थान पर गायक अरमान मलिक, सातवें स्थान पर अभिनेत्री सारा अली खान, आठवें स्थान पर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, नौवें स्थान पर अभिनेता शाहरुख खान और 10वें स्थान पर गायक अरिजीत सिंह हैं।

खेल की दुनिया से रोनाल्डो को छोड़कर मैकेफी की इस सूची का 14वां संस्करण मनोरंजन जगत और ग्लैमर की दुनिया के नामों से भरा पड़ा है। मैकेफी इंडिया के उपाध्यक्ष अभियांत्रिकी और प्रबंध निदेशक वेंकट कृष्णपुर ने कहा कि उपभोक्ता मुफ्त मनोरंजन के लिए अधिक से अधिक इंटरनेट उपयोग करते हैं और साइबर अपराधी उपभोक्ताओं की इसी दिलचस्पी का फायदा उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग मुफ्त में खेल समारोह, फिल्में, वेब सीरीज आदि देखने की कोशिश करते हैं और जब उपभोक्ता मुफ्त सुविधा के लिए सुरक्षा से समझौता करते हैं, तो वे अपने डिजिटल जीवन को जोखिम में डालते हैं। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपतब्बूतापसी पन्नूअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई