लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस एक्टर के साथ डेब्यू करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, इस बायोपिक में आएंगी नजर

By मेघना वर्मा | Updated: May 8, 2019 15:21 IST

मानुषी छिल्‍लर इन दिनों एक्टिंग और डांस वर्कशॉप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद मानुषी की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। लोग अब जल्द से जल्द उन्हें स्क्रीन पर देखना  चाहते हैं।

Open in App

साल 2017 में दुनिया में अपनी खूबसूरती का डंका बजनावे वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पहले खबर थी कि मानुषी रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। मगर अब खबरों की मानें तो मानुषी जल्द ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। 

यशराज बैनर फिल्म्स के अंडर बन रही फिल्म पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक के लिए मानुषी छिल्लर को अप्रोच करने की बाद कही जा रही है। वहीं अब खबर है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच भी किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में मानुषी और अक्षय एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। 

निभाएंगी संयुक्ता का किरदार

बताया जा रहा है कि बायोपिक में मानुषी, संयुक्ता का किरदार निभाएंगी। ये एक पीरीयड ड्रामा फिल्म होगी। जिसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे। हलांकि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद मानुषी की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। लोग अब जल्द से जल्द उन्हें स्क्रीन पर देखना  चाहते हैं।

एक्टिंग और डांस की वर्कशॉप

मानुषी छिल्‍लर इन दिनों एक्टिंग और डांस वर्कशॉप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अक्षय कुमार की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्‍म सूर्यवंशी की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त हो गए हैं। वहीं करीना कपूर के साथ भी वो फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :मानुषि छिल्लरअक्षय कुमाररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच