लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के निधन से दुख में डूबे मनोज तिवारी, Tweet करके लिखा-विश्वास नहीं हो रहा है पर इसको स्वीकार करना होगा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 16:20 IST

आज इरफान हम सबके बीच नहीं रहे हैं। एक्टर ने निधन पर फैंस से लेकर हर कोई शोक में डूब में गए हैं। ऐसे में राजनेताओं ने इरफान ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान का बुधवार का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया टीवी से लेकर सिनेमा के बड़े पर्दे तक अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अपनी एक्टिंग से हर उम्र के लोगों को मुरीद बनाने वाले इरफान खान का बुधवार का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। टीवी से लेकर सिनेमा के बड़े पर्दे तक अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

'मकबूल' से लेकर 'लाइफ इन ए मेट्रो', पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, पीकू, हिंदी मीडियम सहित कई ऐसी फिल्में हैं जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई। आज इरफान हम सबके बीच नहीं रहे हैं। एक्टर ने निधन पर फैंस से लेकर हर कोई शोक में डूब में गए हैं। ऐसे में राजनेताओं ने इरफान ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आईएनए की खबर के अनुसार भाजपा नेता मनोज तिवारी  ने कहा है कि इरफान खान एक एक्टर होने के साथ-साथ कई लोगों के लिए अभिनय के स्कूल की तरह भी थे। उनके हिस्से में 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्में और कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में उन्हें कई बड़े-बड़े अवॉर्ड भी मिले। मनोज ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है पर इसको स्वीकार करना होगा। मैं मालिक से प्रार्थना करता हूं कि इरफान खान को अपने चरणों में स्थान दे और उनके सभी चाहने वालों और परिवार वालों को ये दुख बर्दाश्त करने की शक्ति दे।

बता दें कि इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। इरफान खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था। उनकी 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की तीन दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। हालांकि, लॉकडाउन के कारण वह मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सके थे।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!