लाइव न्यूज़ :

Birthday Special:जब इस खास कारण से मनोज कुमार ने बदल लिया था अपना असली नाम, सुने दिल को सुकून देने वाले कुछ खास गानें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2019 07:01 IST

मनोज कुमार को बॉलीवुड में भारत कुमार के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म पाकिस्तान के अबोटाबाद में हुआ था। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी ऐसी कुछ और खास बातें।

Open in App
ठळक मुद्देक्रांति, पूरब और पश्चिम और उपकार जैसी फिल्मों को शायद ही किसी ने न देखा हो। देशभक्ति से लबरेज इन फिल्मों में अभिनय करने वाले मनोज कुमार आज 24 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

क्रांति, पूरब और पश्चिम और उपकार जैसी फिल्मों को शायद ही किसी ने न देखा हो। देशभक्ति से लबरेज इन फिल्मों में अभिनय करने वाले मनोज कुमार आज 24 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज कुमार को बॉलीवुड में भारत कुमार के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म पाकिस्तान के अबोटाबाद में हुआ था। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी ऐसी कुछ और खास बातें।

मनोज का असली नाम

मनोज का असल नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। जिसे उन्होंने खुद बदल लिया था। दरअसल, इसके पीछे एक कहानी है स्कूली दिनों के दौरान मनोज ने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखी। फिल्म का किरदार उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने अपना नाम 'मनोज कुमार' रख लिया।करियर की शुरुआत

मनोज कुमार ने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली के मशहूर हिंदू कॉलेज से पूरी की। साल 1957 लेखराज भारती के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फैशन' से मनोज ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में 19 साल के मनोज ने एक 90 साल के एक बूढ़े आदमी का किरदार निभाया था।  फिल्म में उन्होंने एक भिखारी का रोल प्ले किया था।निभाए छोटे-मोटे रोल

खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके किरदार को उनके दोस्त और परिवार वाले तक नहीं पहचान पाए थे। इस फिल्म में प्रदीप कुमार,माला सिन्हा की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म के बाद मनोज ने कई छोटी-मोटी भूमिकाएँ भी निभाई लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली।

मिली असली पहचान 

1964 में मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जिसका नाम था ‘वह कौन थी’। फिल्म में उनकी एक्ट्रेस साधना थीं। 1965 में 'गुमनाम' और‘हिमालय की गोद में’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। शहीद, उपकार, पूरब पश्चिम, शोर, रोटी, कपड़ा और मकान, दस नंबरी, क्रांति उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। मनोज कुमार अपने फ़िल्मी करियर में सात फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

टॅग्स :मनोज कुमारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?