लाइव न्यूज़ :

मनोरंजन जगत से बुरी खबर, जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2023 13:53 IST

मंगल ढिल्लों पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज पंजाब के लुधियाना में एक अस्पताल में चल रहा था।

Open in App

लुधियाना: कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। ढिल्लों में पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज पंजाब के लुधियाना में एक अस्पताल में चल रहा था। वह 48 साल के थे। 

मंगल ढिल्लों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। साथ ही वे कई हिट हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। इसी हफ्ते 16 जून को मंगल ढिल्लों का जन्मदिन भी आने वाला था, हालांकि इससे पहले ही उनका निधन हो गया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने उनके निधन पर दुख जताया है।

मंगल ढिल्लों का जन्म फरीदकोट के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अपनी शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए थे। बाद वे फिर पंजाब लौटे और यहीं से स्नातक किया। पढ़ाई के बाद वे थियेटर और अभिनय की दुनिय से जुड़ गए। 1986 में उन्होंने टीवी धारावाहित 'कथासागर' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 'बुनियाद' जैसे हिट सीरियल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया।

मंगल ढिल्लों ने पेंटर रितू ढिल्लन से 1994 में शादी की थी। मंगल ढिल्लों केवल एक एक्टर ही नहीं, बल्कि निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला था, जिसके बैनर तले वह पंजाबी फिल्में बनाते थे।

ढिल्लों रेखा स्टारर 'खून भरी मांग' में एक वकील के किरदार में दिखे। इसके अलावा वे फिल्मों- 'दयावान', 'जख्मी औरत', खून, प्यार का देवता, विश्वात्मा आदि में भी नजर आए थे। छोटे पर्दे पर उन्हें 'बुनियाद', कथा सागर, जुनून, मौलाना आजाद, परमवीर चक्र, युग जैसे सीरियलों के लिए याद किया जाता है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!