लाइव न्यूज़ :

मंदिरा बेदी की गोद ली हुई बेटी पर यूजर ने किया ऐसा कमेंट, एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास, दिया करारा जवाब

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 13:52 IST

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने हाल ही में एक बेटी को गोद लिया है और उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस पर कुछ यूजर्स ने अपमानजनक टिप्पणी की। मंदिर ने इन यूजर्स को करारा जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिरा बेदी ने इसके बाद यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिया करारा जवाबमंदिरा बेदी की गोद ली गई बेटी तारा पर यूजर्स ने की थी अपमानजनक टिप्पणीएक यूजर ने मंदिरा बेदी से पूछा था- किस स्लमडॉग सेंटर से गोद ली है बेटी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने हाल में एक बेटी को गोद लिया था। इसका नाम उन्होंने तारा बताया था। मंदिरा ने बेटी को गोद लेने की बात सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन हाल ही में  मंदिरा ने एक पोस्ट शेयर की , जिसपर कुछ यूजर्स ने अपमानजनक कमेंट किए। इसके बाद मंदिरा ने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया ।      

यूजर्स ने पूछा-कौन से स्लमडॉग से लेकर आई हैं

मंदिरा की बेटी तारा पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''मैडम कौन-से स्लमडॉग सेंटर से आपने अपनी ये  प्रॉप बेटी को  गोद लिया है ?" इसपर मंदिरा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी  पर यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा , 'इस तरह के लोगों को स्पेशल मेंशन देने की जरूरत है । बधाई हो @bollywoodforevaa आप मेरा ध्यान खींचने में सफल हुए , घटिया इंसान । ' 

मंदिरा बेदी ने एक और यूजर को किया जवाब

एक अन्य यूजर ने भी मंदिरा की बेटी के लिए इसी तरह की बात कही । राजेश त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा, 'यह गली की गोद ली हुई बच्ची तो आपलोगों से बिल्कुल अलग है । आप जैसे लालची लोग उस स्लमडॉग को जिंदगी के लिए डरा रहे हैं । '

इस यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, 'एक और सभ्य नागरिक , ये अपने आपको  राजेश त्रिपाठी बुलाते हैं, जो कि इनका असली नाम नहीं है क्योंकि इस तरह के पागल लोग डरपोक होते हैं, जिनको अपनी पहचान छिपाकर दूसरों के बारे में अपमानजनक बातें कहने की आदत होती है । '

मंदिरा बेदी ने अक्टूबर 2020 बेटी को गोद लेने की बात फैंस से की थी । मंदिरा ने तारा की पहली फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा था, "तारा हम सभी के लिए दुआ बनकर आई है । हमारी नन्ही बेटी तारा । वीर ने अपनी बहन को घर में खुले दिल और प्यार के साथ अपनाया । मुझे बहुत खुशी है कि तारा 28 जुलाई 2020 को इस फैमिली का हिस्सा बनीं। " 

टॅग्स :मंदिरा बेदीइंस्टाग्रामबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम