लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस ने लगाया सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप, कहा- मैं वैनिटी में कपड़े बदल रही थी, तभी जबरन प्रोड्यूसर घुस आया अंदर

By अमित कुमार | Updated: November 22, 2020 15:20 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आरोप है कि दिवाली से एक दिन पहले शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने उनके साथ फिल्म के सेट पर बदतमीजी की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर मंदाना करीमी ने बदतमीजी का आरोप लगाया है। महेंद्र धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदाना ने कहा कि वह पुरानी सोच वाले इंसान हैं। प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने ऐसी किसी घटना के होने से साफ इंकार कर दिया है।

#MeToo अभियान के तहत महिलाएं अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न के खिलाफ अवाज उठाती रही हैं। बॉलीवुड में एक समय पर #MeToo मूवमेंट के तहत कई एक्ट्रेसेस ने अपनी आपबीती को शेयर किया था। हाल ही में एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने फिल्म के सेट पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर मंदाना करीमी ने बदतमीजी का आरोप लगाया है। 

हालांकि, प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने ऐसी किसी घटना के होने से साफ इंकार कर दिया है। मंदाना करीमी अपनी आने वाली फिल्म ‘कोका कोला’ की शूटिंग को लेकर कहा कि वह दिन मैं आज भी नहीं भूल सकती।  प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदाना ने कहा कि वह पुरानी सोच वाले इंसान हैं। वो जिस तरीके से सेट पर काम कराया करते थे वह उनकी पुरुषवादी सोच को झलकाता था। 

मंदाना ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए आगे कहा कि दिवाली से एक दिन पहले शूटिंग के सेट पर मैं समय से पहले पहुंच चुकी थी। मुझे शाम में जल्दी निकलना था। फिल्म का एक गाना शूट किया जाना था, जिसमें मेरा कोई रोल नहीं था। इसके बावजूद वो मुझे वह अतरिक्त समय तक रुकने के लिए कह रहे थे। मैं शाम होते ही अपनी वैनिटी में कपड़े बदलने गई और वह भी वहां जबरन घुस आए और मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई। 

मंदाना ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि प्रोड्यूसर ने मुझसे एक घंटा रुकने के लिए कहा जो मुमकिन नहीं था। वो बिना पूछे मेरे वैनिटी में आ गए और मुझ पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मुझे एक घंटा रुकना ही पड़ेगा जबकि फिल्म के सेट पर कोई डायरेक्टर या असिस्टेंट मौजूद ही नहीं थे। इसके बाद मेरे फिल्म के कोरियॉग्रफर ने बीच में दखल दी और उन्होंने प्रोड्यूसर को वैनिटी से बाहर निकाल दिया। 

 

टॅग्स :मंदना करीमीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!