लाइव न्यूज़ :

Manav Kaul कम फिल्में करता हूं, मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है

By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2025 14:27 IST

‘काई पो चे’ और ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मानव कौल का कहना है कि वह फिल्म जगत में एक ‘‘धीमी और सहज’’ गति से आगे बढ़ना पसंद करते हैं तथा केवल उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं जिनमें उनकी वास्तविक रुचि हो।

Open in App
ठळक मुद्देManav Kaul कम फिल्में करता हूं, मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है

‘काई पो चे’ और ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मानव कौल का कहना है कि वह फिल्म जगत में एक ‘‘धीमी और सहज’’ गति से आगे बढ़ना पसंद करते हैं तथा केवल उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं जिनमें उनकी वास्तविक रुचि हो। कौल अभिनेता, लेखक और थिएटर निर्देशक हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता और मेरी इसमें कोई रुचि नहीं है। मैं इतना बड़ा अभिनेता नहीं हूं कि फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को खींच सकूं। मैं कम काम (फिल्में) करता हूं। मेरा मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है, जो भी मुझे दिलचस्प लगेगा, मैं वह काम करूंगा।’’ अभिनेता इस बार फिल्म ‘बारामूला’ में दिखाई देंगे।\

उन्होंने कहा कि उनके लिए फिल्म करने का एकमात्र मापदंड यह है कि वह उन्हें ‘‘मनोरंजन’’ दे। ‘आर्टिकल 370’ से मशहूर हुए आदित्य सुहास जांभले द्वारा लिखित और निर्देशित इस आगामी फिल्म में कौल की पत्नी के रूप में भाषा सुम्बली नजर आएंगी। कौल ने कहा, ‘‘मैं कहीं न कहीं किनारे पर हूं, लोग मुझे देखते हैं और मुझे काम देते हैं और मैं वह चुनता हूं जो मुझे सही लगता है या जो मेरे लिए मनोरंजक है; इसके अलावा कोई मापदंड नहीं है। चीजें ठीक चल रही हैं, धीरे और सहजता से तथा मैं यही चाहता हूं।’’ बारामूला में जन्मे अभिनेता कौल ने कहा कि कश्मीर के समृद्ध इतिहास और जटिल मुद्दों से परिचित होने के कारण उन्हें ‘बारामूला’ की कहानी अच्छी लगी। इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे ने बी62 स्टूडियो के आदित्य धर और लोकेश धर के साथ मिलकर किया है। यह सात नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखेगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!