लाइव न्यूज़ :

गुलशन कुमार की हत्या के मामले में मानव कौल को लिया गया था हिरासत में, अभिनेता ने बताया पुराना किस्सा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2023 17:50 IST

मानव कौल ने बताया कि एक रात हम ताश खेल रहे थे और अचानक पुलिस ने हमारे घर को घेर लिया और वे घुस गए और सीधे पूछा, "गुलशन कुमार को किसने मारा?"

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता मानव कौल ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सागुलशन कुमार की हत्या के मामले में लिया गया था हिरासत मेंउनके बारे में किसी को गलतफहमी हुई थी

मुंबई: अभिनेता मानव कौल ने एक खुलासा करते हुए बताया है कि  टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की 1997 की हत्या के मामले में गलती से उन्हें भी हिरासत में लिया गया था। मानव कौल ने बताया कि उस समय उनके बारे में किसी को गलतफहमी हुई थी।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान मानव कौल ने बताया कि हम पांच लोग थे जो दहिसर में रहते थे और चूंकि हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे इसलिए देर रात तक जागते थे। कौल ने बताया कि वो लोग  रात के 2 बजे तक जागते थे, चाय पीते थे और सो जाते थे। ऐसा इसलिए करते थे ताकि सुबह का नाश्ता न करना पड़े और देर से जगें ताकि सीधे दोपहर का भोजन करने की ही जरूरत हो। 

उन्होंने कहा कि क्योंकि वे स्टूडियो और फिल्म सिटी जाते थे, लोगों से मिलते थे, और देर रात लौटते थे इसलिए उनकी आवासीय सोसाइटी में किसी को शक था कि ये लोग जुए में लिप्त होंगे। 

मानव कौल ने आगे बताया कि एक रात हम ताश खेल रहे थे और अचानक पुलिस ने हमारे घर को घेर लिया और वे घुस गए और सीधे पूछा, "गुलशन कुमार को किसने मारा?" पुलिस पांचों को  दहिसर पुलिस स्टेशन भी ले गई।  बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

मानव कौल ने बताया कि उस समय वह बहुत छोटे थे और उस समय, मुझे लगा कि इस तरह मुंबई ने मेरा स्वागत किया है। बता दें कि 12 अगस्त, 1997 को टी-सीरीज़ के संस्थापक गुलशन कुमार को मुंबई के जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर कई बार गोली मारी गई थी। कहते हैं कि गुलशन ने अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई थी। न्होंने तकरीबन 15 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की जिनमें एक फिल्म 'बेवफा सनम' को उन्होंने डायरेक्ट भी किया। 

टॅग्स :गुलशन कुमारटी-सीरीजहत्यामुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?