लाइव न्यूज़ :

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ संग अफेयर की खबरों पर इस शख्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बिना वजह बदनाम किया जा रहा है...

By अमित कुमार | Updated: May 21, 2020 17:33 IST

आलिया ने लॉकडाउन के बीच ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लिए नोटिस भिजवाया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने इस बात को कंफर्म किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया और मीडिया प्रफेशनल पीयूष पांडे के बीच अफेयर की खबरों ने तेजी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। इस मामले पर अब पीयूष पांडे ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे महज एक अफवाह करार दिया है।

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी वाइफ आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट की मांग करते हुए उनसे तलाक की मांग की थी। इसके बाद आलिया और मीडिया प्रफेशनल पीयूष पांडे के बीच अफेयर की खबरों ने तेजी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। 

इस मामले पर अब पीयूष पांडे ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे महज एक अफवाह करार दिया है। बॉम्बे टाइम्स से विशेष बातचीत में पीयूष ने बताया कि उनका इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। पीयूष के मुताबिक इस मामले में उन्हें जानबूझकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जो तस्वीरें वायरल हो रही है वह एडिटेड हैं। उसमें आलिया और मेरा अलावा एक तीसरा शख्स भी था जिसे हटा दिया गया है। 

उन्होंने अपना बचाव करते हुए आगे कहा, 'मुझे इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? मैं किसी के साथ रिश्ते में हूं और इस तरह की अफवाह से मेरी इज्जत, नाम और प्रतिष्ठा धूमिल होती है। मेरा सौभाग्य है कि मैं जिसके साथ रिश्ते में हूं उसे मुझ पर पूरा भरोसा है। वह आलिया की भी दोस्त है और वह सच्चाई से अच्छी तरह से वाकिफ है। लेकिन इस तरह की अफवाह से दोस्तों और परिवारों के बीच खुद को सही साबित करना बेहद मुश्किल हो जाता है।'

वहीं आलिया के वकील अभय सहाय ने भी इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है। वकील के मुताबिक उनकी क्लाइंट आलिया एक लीगल नोटिस नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है। हालांकि, नोटिस में किस आधार पर तलाक की मांग रखी गई है इस बात का खुलासा अभी वकील ने नहीं किया। आलिया ने 13 मई को यह नोटिस भेजा था।

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच