लाइव न्यूज़ :

गरीबी की मार झेल रहे पिता ने बेटियों की फीस के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने कहा- स्कूल में एडमिशन करवा दिया है...

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 09:21 IST

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर गरीब और बेसहारा की छोटी-छोटी मदद के लिए सोनू हमेशा आगे रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने दो छोटी बच्चियों की पढ़ाई करवाने में मदद की है। इन दो बच्चियों का सोनू सूद ने स्कूल में एडमिशन करवाया है।एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद मांगी थी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर एक्टर फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहता है। लेकिन सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा भी वह लोगों की हर तरह की मदद करते रहते हैं।

अब ऐसी बात सामने आ रही है कि सोनू सूद ने दो छोटी बच्चियों की पढ़ाई करवाने में मदद की है। इन दो बच्चियों का सोनू सूद ने स्कूल में एडमिशन करवाया है। एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद मांगी थी। जिसके बाद एक्टर ने बिना देर किए उनकी बच्चियों की मदद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और उनका दाखिला करा दिया।

ट्विटर पर सोनू से लगाई मदद की गुहार

शख्स ने ट्विटर पर अपनी दो बेटियों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी दोनों बच्चियां हाथ जोड़कर सोनू सूद से कह रही हैं, 'सर मदद करो, सर।' वीडियो को शेयर करते हुए परेशान पिता ने लिखा- 'मेरा नाम मोहम्मद शानू है। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं। मेरे घर की हालत बहुत खराब है। मुझे दोनों बच्चियों की स्कूल फीस भरनी हैं। कृपया मेरी मदद करो, मेरी बच्चियों की पढ़ाई के लिए मदद करो सर।' 

सोनू सूद ने कराया बच्चियों का स्कूल में एडमिशन

इसके बाद सोनू सूद ने बच्चियों के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपकी दोनों बेटियों का स्कूल में एडमिशन करवा दिया है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। बता दें कि सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में विफल रही उसे सोनू सूद ने अकेले दम पर कर दिखाया।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच