लाइव न्यूज़ :

60 की उम्र में हीरो रोमांस करे तो सही, हीरोइन करे तो सवाल क्यों?, मोना सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:32 IST

फिल्मी परदे पर अपने चरित्र की उम्र की परवाह नहीं करने वाली अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक ‘एक्सपायरी डेट’ तय कर दी गई है, जबकि पुरुष अभिनेता साठ के दशक में भी रोमांटिक भूमिकाएं निभाते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउम्र नहीं, किरदार मायने रखता है, मोना सिंह का बेबाक बयान

फिल्मी परदे पर अपने चरित्र की उम्र की परवाह नहीं करने वाली अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक ‘एक्सपायरी डेट’ तय कर दी गई है, जबकि पुरुष अभिनेता साठ के दशक में भी रोमांटिक भूमिकाएं निभाते रहते हैं। मोना सिंह ने कहा कि उन्हें अभिनेत्रियों को लेकर यह मानसिकता अजीब लगती है। नेटफ्लिक्स के शो 'काला पानी', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और प्राइम वीडियो के शो 'मेड इन हेवन-दो' में सिंह के अभिनय की समीक्षकों ने खूब सराहना की है। उन्होंने 'मुंज्या', 'हैप्पी पटेल' और अब 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

अभिनेत्री, सुदीप शर्मा के हिट नेटफ्लिक्स शो 'कोहरा' के दूसरे सीजन में एक महिला की हत्या की जांच कर रही पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जोखिम उठाए हैं और अब जश्न मनाने का समय आ गया है। सिंह ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं है। सच में नहीं, क्योंकि मैं बहुत आत्मविश्वासी हूं और मैं खुद को जानती हूं। मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, इसीलिए मैं जोखिम उठाती रहती हूं। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं, 'आप स्क्रीन पर इतनी उम्रदराज क्यों दिखती हैं?' मैं कहती हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह वह किरदार है जिसे मैं निभा रही हूं और यह मुझे वाकई उत्साहित करता है।" सिंह ने 2003 में महज 22-23 साल की उम्र में अपने टीवी डेब्यू "जस्सी जैसी कोई नहीं" में चश्मा पहने जस्सी की भूमिका से खूब नाम कमाया। उन्होंने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "3 इडियट्स" में करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाकर फिल्मों में कदम रखा, जिसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी भी थे। मोना सिंह ने कहा कि 'कोहरा 2' का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को होगा।

टॅग्स :मोना सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम