लाइव न्यूज़ :

मलाला यूसुफजई के बर्थडे पर रिलीज हुआ बॉयोपिक गुल मकई का फर्स्ट लुक, जानें नाम के पीछे की हक़ीक़त

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 16:26 IST

मलाला यूसुफजई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के स्वात इलाके में हुआ था।

Open in App

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के जीवन पर बनी फिल्म "गुल मकई" का फर्स्ट लुक गुरुवार (12 जुलाई) को रिलीज हुआ। फिल्म में मलाला यूसुफजई का किरदार टीवी एक्ट्रेस रीम समीर शेख ने निभाया है। फिल्म में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मलाला की माँ तूर पिकई यूसुफजई का किरदार निभाया है। मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई का रोल अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने निभाया है। मलाला का रोल करने वाली रीम समीर शेख का जन्म 8 सितंबर 2002 में हुआ था।

मलाला यूसुफजई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की रहने वाली है। मलाला ने तालिबान आतंकवादियों द्वारा लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगाये जाने के विरोध किया था। इससे नाराज होकर आतंकवादियों ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी। बाद में लम्बे ऑपरेशन के बाद ही उसकी जान बचायी जा सकी। फिल्म में आतंकवादी बैतुल्ला मसूद की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभायी है।

मलाला यूसुफजई के "गुल मकई" नाम के पीछे भी एक रोचक कहानी है। मलाला यूसुफजई बीबीसी उर्दू पर गुल मकई नाम से ब्लॉग लिखती थीं। इस ब्लॉग में वो लड़कियों की शिक्षा का मुद्दा उठाती थीं और लड़कियों की पढ़ाई पर पाबंदी लगाये जाने का विरोध करती थी। जब मलाला को आतंकवादियों ने गोली मार दी उसके बाद दुनिया के सामने यह हक़ीक़त आयी कि गुल मकई नाम से ब्लॉग मलाला यूसुफजई लिखती थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम