लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर मामले में इस एक्ट्रेस ने यूपी सरकार से की मांग, कहा-होटल स्टाफ की भी हो जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2020 16:10 IST

अपने बयान में माहिका शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी कोरोनो वायरस के बारे में चिंतित हैं. लेकिन ट्रोल करने और दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय हमें इलाज और सावधानियों के प्रति सोचने की आवश्यकता है

Open in App
ठळक मुद्दे माहिक शर्मा ने अपने हालिया बयान में यूपी सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की हैकनिका कपूर केस को लेकर अभिनेत्री ने यूपी सरकार से आग्रह किया है

अपने बयानों के चलते अक्सर खबरों में रहने वाली अभिनेत्री माहिक शर्मा ने अपने हालिया बयान में यूपी सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है. कनिका कपूर केस को लेकर अभिनेत्री ने यूपी सरकार से आग्रह किया है कि आयोजन के दौरान होटल में उपस्थित स्टाफ लिस्ट और वहां मौजूद कर्मचारियों की भी कोरोना वायरल की जांच कराएं.

अपने बयान में माहिका शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी कोरोनो वायरस के बारे में चिंतित हैं. लेकिन ट्रोल करने और दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय हमें इलाज और सावधानियों के प्रति सोचने की आवश्यकता है. कनिका कपूर की पार्टी में मौजूद प्रसिद्ध गेस्ट खुद को आइसोलेट तो कर सकते हैं, लेकिन क्या हमें होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद स्टाफ के बारे में नहीं सोचना चाहिए. मैं यूपी सरकार से आग्रह करती हूं कि वे इस पर जांच शुरू करें."

माहिका ने कहा कि हमें पहले सिंगर की ठीक हो जाने की दुवा करनी चाहिए, बात में हम उनके दोष के बारे में चर्चा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ''इस वक्त उन्हें (कनिका) हमारी दुवाओं की जरुरत है. हम इंसान हैं और इंसान से ही गलतियां होती हैं. मैं जानती हूं कि कुछ गलतियों को बख्शा नहीं सकता, लेकिन हमें दया और मानवता दिखाने की भी जरूरत है.''

सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस के संंक्रमण से ग्रसित हैं. लंदन से लौटीं कनिका ने लखनऊ में पार्टी को अटेंड किया था और एक पांच सितारा होटल में भी ठहरी थीं. जिस पार्टी में उन्होंने सिरकत की उसमें कई नामचीन हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था. कनिका लखनऊ के अलावा कानपुर भी गई थीं.

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जीतिन प्रसाद और उनकी पत्नी नेहा प्रसाद कोरोना वायरस टेस्ट में नेगेटिव पाया गए हैं. वहीं कानपुर में कनिका कपूर के मामा के परिवार में सभी 11 लोगों के कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आए हैं.

कनिका कपूर दो दिनों तक कानपुर में अपने रिश्तेदार के घर रही थीं. यहां उनकी मुलाक़ात 68 लोगों से हुई थी. इनमें से 23 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है. 19 लोगों के सैंपल कोरोना वायरस टेस्ट के लिए भेजे गए थे.

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जाहिर किया है कि वह दो-चार दिनों से फ्लू और बुखार से पीड़ित हैं. जब उन्होंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया तो वह कोविड-19 बीमारी से पीड़ित पाई गईं.

टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!