लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब एक ही नजर में अनुराग को पसंद आई थीं 'माही गिल'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2017 09:56 IST

माही का जन्म चंडीगढ़ में हुआ, उनका असली नाम रिम्‍पी गिल कौर है।

Open in App

अपने बोल्ड अंदाज और बेमिसाल अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री माही गिल आज 41 साल की हो गई हैं। माही का जन्म चंडीगढ़ में हुआ, उनका असली नाम रिम्‍पी गिल कौर है। माही ने पंजाब यूनिवर्सिटी से थियेटर में मास्टर डिग्री हासिल की थी। अनुराग को फिल्म डेवडी और गुलाल के लिए माही एक नजर में ही पसंद आ गईं थीं। जिसके लिए माही का कोई स्क्रीन टेस्ट भी अनुराग ने नहीं लिया था, ये दोनों की फिल्मों ने माही के करियर को बुलंदी दीं।

करियर की शुरूआत

माही ने अपना एक्टिंग करियर वैसे तो पंजाबी फिल्मों से शुरू किया था, लेकिन आज वो बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' और इसके सीक्वल ने माही को इंडस्ट्री की स्थापित एक्ट्रेस में शुमार कर दिया था।माही को पहला ब्रेक पंजाबी फिल्म 'हवाएं' के जरिए मिला था। इसके बाद बॉलीवुड में एंट्री हुई और तब से माही ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

माही ही फिल्में

माही कई पंजाबी फिल्‍मों जैसे 'हवाएं', 'मिट्टी वाजां मारदी', 'चक दे फट्टे' और 'कैरी ऑन जट्टा' में नजर आईं। एक्टिंग तो माही की शानदार है ही, लेकिन ये सबसे ज्यादा अपने बोल्ड सीन्स की वजह से ही जानी जाती हैं। माही को इंडस्ट्री की सेक्स अपीलिंग एक्ट्रेसेस में गिना जाता है।अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में 'पारो' के किरदार से बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस माही गिल की फिल्म 'बुलेट राजा' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर किया है।माही  1973 में रिलीज हुई फिल्‍म 'जंजीर' की रिमेक फिल्‍म 'जंजीर' (2015) में मोना डार्लिंग के किरदार में नजर आईं थी। 

अवार्ड 

'देवदास' से प्रेरित इस फिल्म के 'पारो' वाले किरदार के लिए माही को फिल्मफेयर का क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। साहब बीवी गैंगिस्टर के लिए भी  क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड से माही को नवाजा गया। 'दबंग', 'दबंग 2', 'गुलाल', 'मिर्च', 'पान सिंह तोमर' जैसी फि‍ल्‍मों में काम कर चुकीं माही को फिल्‍म 'देव डी' में उनके अभिनय के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस(क्रिटिक्‍स) के अवॉर्ड से नवाजा गया 

टॅग्स :माही गिलमाही गिल जन्मदिनहैप्पी बर्थडेबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?