लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने किया 21 दिन तक लॉकडाउन का ऐलान तो महेश भट्ट ने किया Tweet, कहा-हमें सुनना बंद करना चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 06:57 IST

फेमस फिल्मकार महेश भट्ट से भला कौन रूबरू नहीं है। महेश फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश कर चुके हैं। महेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की।। अब 21 दिन तक भारत की जनता घर में बंद रहकर कोरोनावायरस (Covid 19) के खतरे से लड़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की।पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए इस अहम फैसले का ऐलान किया है। अब 21 दिन तक भारत की जनता घर में बंद रहकर कोरोनावायरस (Covid 19) के खतरे से लड़ेगी। अब इस ऐलान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी रिएक्शन पेश किया है।

फेमस फिल्मकार महेश भट्ट से भला कौन रूबरू नहीं है। महेश फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश कर चुके हैं। महेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह बेवाकी से अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते हैं। महेश भट्ट सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। 

फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने ट्वीट करते हुए लिखा, अब हम एक सामूहिक टर्निंग पॉइंट पर हैं, जिसमें पूरे भारत में लगे इस 21 दिनों के लॉकडाउन में सरकार की मदद करने के लिए हमें सुनना बंद करना चाहिए। इस महान भय के समय के लिए एकजुटता, मानवता, बलिदान और आशा की आवश्यकता है। कोई अफवाह नहीं फैलानी है। महेश भट्ट के इस ट्वीट ने लोगों का जमकर ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। महेश भट्ट इस तरह के ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

वर्कफंट की बात करें तो महेश भट्ट के डायरेक्शन में अगली फिल्म सड़क 2 बन रही है।  सड़क 2 , 1991 में आई सड़क का सीक्वल है। सड़क एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इसको फैंस ने काफी पसंद किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहेश भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!