लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी, चिरंजीवी समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 12:05 IST

महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में हैदराबाद में उनके आवास पर निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ एक्टर महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया।इंदिरा देवी के परिवार में उनके पति कृष्णा, बेटियां पद्मावती, मंजुला, प्रियदर्शिनी और पुत्र महेश बाबू हैं।महेश बाबू के के बड़े भाई रमेश बाबू का जनवरी में निधन हो गया था।

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। 70 वर्षीय इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा ताकि लोग श्रद्धांजलि दे सकें। अंतिम संस्कार महाप्रस्थानम में होगा। सेलिब्रिटीज के साथ फैंस भी इंदिरा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वहीं, चिरंजीवी ने महेश बाबू की मां इंदिरा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्विटर पर लिखा, "श्रीमती इंदिरा देवी के निधन की खबर ने मुझे दुखी कर दिया है। मां की शांति की कामना करता हूं। मैं सुपरस्टार कृष्णा, भाई महेश बाबू और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" निर्देशक बॉबी ने लिखा, "इंदिरा अम्मा के निधन से दुखी हूं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सुपरस्टार कृष्णा गारू, महेश गारू और परिवार को उनके बड़े नुकसान के लिए हार्दिक संवेदना।"

इंदिरा देवी के परिवार में उनके पति कृष्णा, बेटियां पद्मावती, मंजुला, प्रियदर्शिनी और पुत्र महेश बाबू हैं। उनके बड़े बेटे रमेश बाबू का जनवरी में निधन हो गया था। महेश बाबू के साथ काम कर चुके श्रीनु वैतला ने भी एक्टर की मां के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "सुपरस्टार कृष्णा गारू के परिवार के साथ हुई त्रासदियों से मैं बहुत दुखी हूं। इंदिरा अम्मा के निधन से मुझे बहुत गहरा आघात लगा। इस स्नेही परिवार के लिए मेरे मन में बहुत प्रशंसा है और इंदिरा अम्मा के लिए सर्वोच्च सम्मान है।"

टॅग्स :महेश बाबूसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?