लाइव न्यूज़ :

महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती थे, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दुख व्यक्त किया

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2022 08:17 IST

कृष्णा ने मंगलवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को कृष्णा को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवराम कृष्णा था और वह तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता थे।  कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी।

हैदराबादः सुपरस्टार महेश बाबू के पिता एवं दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा का निधन हो गया। सोमवार को कृष्णा को हृदय संबंधी परेशानियों के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवराम कृष्णा था और वह तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता थे। उन्होंने मंगलवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है।

कृष्णा के निधन को टॉलीवुड उद्योग की बड़ी क्षति बताई जा रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कृष्णा घट्टामनेनी के फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल के योगदान को याद किया। वहीं महेश बाबू के प्रशंसक भी उनके पिता के निधन से काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर उनको अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं।

कृष्णा घट्टामनेनी ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम इंदिरा और दूसरी विजय निर्मला थीं। इंदिरा से उनके पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटों में रमेश बाबू और महेश बाबू हैं। कृष्णा की दोनों पत्नियों का निधन पहले ही हो चुका है।

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा (80) को रविवार देर रात करीब 1.15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक कृष्णा को तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और उन्हें इलाज और निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

टॅग्स :महेश बाबूसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?