लाइव न्यूज़ :

महेश बाबू के बड़े भाई रमेश का निधन, ट्विटर पर लिखा-हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे

By भाषा | Updated: January 9, 2022 17:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देरमेश बाबू के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।श्मशान घाट में एकत्र नहीं होने की अपील करते हैं।इस त्रासदीपूर्ण क्षति से निपटने की परिवार को शक्ति प्रदान करे।

अभिनेता महेश बाबू के बड़े भाई और अभिनेता कृष्णा के बड़े बेटे घट्टामनेनी रमेश बाबू का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। रमेश बाबू के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।

महेश बाबू एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल जीएमबी एंटरटेनमेंट ने शनिवार रात कहा, ‘‘हम बहुत दु:ख के साथ अपने प्रिय घट्टामनेनी रमेश बाबू गारु के निधन की जानकारी देते हैं। वह हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।’’ ट्वीट में कहा गया कि परिवार के सदस्य शुभचिंतकों से मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर कोविड-19 के नियमों का पालन करने और श्मशान घाट में एकत्र नहीं होने की अपील करते हैं।

रमेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा की फिल्मों से एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और ‘अर्जुन’ और ‘अतिथि’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री जी रमेश बाबू के निधन की सूचना के स्तब्ध और बहुत दु:खी हूं। मैं श्री कृष्णा गारु, महेश और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर इस त्रासदीपूर्ण क्षति से निपटने की परिवार को शक्ति प्रदान करे।’’

महेश बाबू ने अपने बड़े भाई की याद में ट्वीट किया, ‘‘आप मेरी प्रेरणा रहे हैं। आप मेरी ताकत रहे हैं। आप मेरा साहस रहे हैं। आम मेरा सब कुछ रहे हैं। यदि आप नहीं होते, तो आज में जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसके आधे पर भी नहीं होता। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा। इस जीवन में और यदि मुझे एक और जन्म मिला, तो उस जन्म में भी आप हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे।’’ ‘अतिथि’, ‘डूकुडु’ और ‘आगादु’ जैसी सफल फिल्मों समेत महेश बाबू की कई फिल्मों में रमेश बाबू ने मदद की थी। 

तेलुगु अभिनेता महेश बाबू कोविड-19 की चपेट में

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित मिले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर घोषणा की और कहा कि उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं और ‘सभी जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद’ वह संक्रमित हो गए। एक पोस्ट में, महेश बाबू ने कहा कि वह घर में पृथक-वास में हैं और उचित चिकित्सा निर्देश का पालन कर रहे हैं।

अभिनेता ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी जांच कराएं। मैं उन सभी से शीघ्र टीका लगवाने का आग्रह करता हूं जिन्होंने अपना टीकाकरण नहीं कराया है, क्योंकि यह गंभीर लक्षणों और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करता है। कृपया कोविड मानदंडों का पालन करें और सुरक्षित रहें। वापस आने का बेसब्री से इंतजार।”

टॅग्स :महेश बाबूहैदराबादकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?