लाइव न्यूज़ :

महेश बाबू 'बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता' वाले बयान को लेकर हुए ट्रोल, अब सफाई में कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2022 14:16 IST

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। मगर अब महेश बाबू की ओर से इसपर सफाई पेश की गई है। बता दें कि एक्टर की पीआर टीम की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेस नोट में कहा गया है कि अभिनेता की टिप्पणी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और उनका मतलब कभी भी अन्य भाषाओं को कमतर नहीं आंकना था।नोट के जरिये ये भी स्पष्ट किया गया कि महेश बाबू का वास्तव में मतलब यह था कि वह तेलुगु फिल्मों में काम करने में सहज हैं।

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा उनका अभिनय पूरे देश में पसंद किया जाता है। हालांकि, बॉलीवुड को लेकर दिए अपने एक हालिया बयान को लेकर महेश बाबू चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता। इसलिए वो अपना समय हिंदी फिल्मों में काम करके बर्बाद नहीं करना चाहते। 

उनकी ओर से ऐसा बयान सामने आने के बाद वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। मगर अब महेश बाबू की ओर से इसपर सफाई पेश की गई है। बता दें कि एक्टर की पीआर टीम की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है। इस नोट में कहा गया है कि अभिनेता की टिप्पणी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और उनका मतलब कभी भी अन्य भाषाओं को कमतर नहीं आंकना था। इस नोट के जरिये ये भी स्पष्ट किया गया कि महेश बाबू का वास्तव में मतलब यह था कि वह तेलुगु फिल्मों में काम करने में सहज हैं और तेलुगु सिनेमा को एक बेहतरीन जगह देखकर खुश हैं। 

महेश बाबू की टीम की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में लिखा है, "महेश ने स्पष्ट किया है कि वह सिनेमा से प्यार करते हैं और सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह जिस फिल्म में काम कर रहे हैं, उसमें वह सहज महसूस कर रहे हैं। महेश ने कहा कि वह अपने सपने को सच होते देखकर खुश हैं क्योंकि तेलुगू सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है।" महेश बाबू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय अपनी अगली फिल्म सरकारु वारी पाटा में व्यस्त हैं। यही नहीं, वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर फिल्म मेकर एस एस राजामौली के साथ भी काम कर रहे हैं।

टॅग्स :महेश बाबूहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!