लाइव न्यूज़ :

पति संजय कपूर को लेकर महीप कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर ने शादी के बाद दिया धोखा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 18:08 IST

महीप कपूर ने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि बॉलीवुड एक्टर और उनके पति संजय कपूर ने उन्हें शादी के शुरुआती समय में धोखा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहीप और संजय की शादी को 25 साल हो चुके हैं।उनकी एक बेटी शनाया और एक बेटा जहान है।महीप ने बताया कि उनकी शादी के शुरुआती समय में संजय ने उन्हें धोखा दिया।

मुंबई: 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर को लेकर उनकी पत्नी महीप कपूर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के शुरुआती समय में संजय ने उन्हें धोखा दिया। वो शो में सीमा सजदेह से उनके बारे में बात कर रही थीं, तभी उन्होंने इस घटना के बारे में बात की। महीप और संजय की शादी को 25 साल हो चुके हैं। उनकी एक बेटी शनाया और एक बेटा जहान है।

उन्होंने कहा, "अब आप इसे जानती हैं सीमा। मेरी शादी में शुरू में एक अविवेक था जो संजय के पास था या जो कुछ भी था। मैं शनाया के साथ बाहर चली आई। मैं अपने लिए खड़ी हुई लेकिन फिर मेरे पास एक नवजात शिशु था। फिर से एक महिला के रूप में और एक मां के रूप में पहली प्राथमिकता मेरा बच्चा है। मैं अपनी बेटी को उसके अद्भुत पिता से दूर नहीं रख सकती हूं, जो वह है। ऐसे में जब मैं पीछे देखती हूं तो सोचती हूं कि अगर मैंने शादी तोड़ दी होती तो मुझे आज बहुत दुख होता।"

महीप कपूर ने आगे कहा, "क्योंकि जब मेरे बच्चे मेरे घर में आते हैं, मेरे पति मेरे घर में आते हैं, यह उनका अभयारण्य है। उन्हें शांति महसूस करने की जरूरत है। और मुझे लगता है कि संजय मुझे भी यही देते हैं। मैं चाहती था कि मेरी शादी किसी भी कीमत पर चले। और मैंने इसे अपने लिए और अपने बच्चे के लिए स्वार्थी रूप से किया। यह बिल्कुल भी समझौता नहीं था। यह मेरे लिए था।" 

जब सीमा ने महीप कपूर से पूछा कि क्या उन्होंने संजय को इसके लिए माफ कर दिया? इसपर उन्होंने कहा कि जो हुआ वो बहुत पहले हुए। और मैं आपको बताना चाहूंगी कि मैं आभारी हूं कि मैं आगे बढ़ी। मुझे पता है कि उनके लिए शादी लाइफ-लॉन्ग है। महीप कपूर ने आगे कहा कि उनके परिवार और संजय को नहीं पता है कि उन्होंने धोखा देने वाली बात की है। जब ये एपिसोड टेलीकास्ट होगा तब उन्हें इस बारे में पता चलेगा। 

टॅग्स :संजय कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम