लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की फिल्म थियेटर में लगते ही शहर पहुंच जाते थे पूरे गांववाले, इस वजह से एक्टर को मानते थे रियल लाइफ 'हीरो'

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 15:51 IST

इरफान खान फिल्म ही नहीं रियल लाइफ में भी 'हीरो' वाले काम करते थे। सिर्फ उनकी फिल्म देखने के लिए महाराष्ट्र का एक पूरा गांव शहर पहुंच जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के एक गांव इगातपुरी के लोगों ने इरफान खान के निधन के बाद उनसे जुड़ी एक बेहद प्यारी बात लोगों के साथ शेयर की।10 साल पहले पहली बार इरफान खान इगातपुरी आए थे तब उन्होंने कुछ दिनों के लिए यहां घर लिया था।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब भले ही हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे। अपनी एक्टिंग और सरल स्वभाव की वजह से बॉलीवुड में इरफान ने एक अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। फिल्मों में हीरो का किरदार निभाने वाले इरफान खान रियल लाइफ में भी हीरो वाले काम कर चुके हैं। महाराष्ट्र के एक गांव इगातपुरी के लोगों ने इरफान खान के निधन के बाद उनसे जुड़ी एक बेहद प्यारी बात लोगों के साथ शेयर की। 

गांववालों के मुताबिक इरफान एक बार उनके गांव आए थे। उस दौरान गांव की हालत खराब थी। स्कूल की दिक्कत थी, गांव में इमरजेंसी में एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में इरफान खान ने गांव वालों की मदद की। इरफान की दरियादिली को देखकर गांव वाले उनके फैन हो गए। गांव के लोग पिछले 10 सालों से उनकी फिल्मों को देखने लगातार शहर जाते रहे हैं। 

गांव में सिनेमा हॉल नहीं होने की वजह से वहां के लोग स्टेट ट्रांसपोर्ट के माध्यम से 30 किलोमीटर दूर नासिक जाते हैं और वहां फिल्म देखकर आते हैं। इरफान खान के निधन के बाद अब गांव वालों ने अपने इलाके का नाम बदलकर 'हीरो-ची-वाडी' रख दिया है। इरफान की मदद से गांव में काफी विकास हुआ, इस वजह से अपने फेवरेट एक्टर को श्रद्धांजलि के तौर पर गांव वालों ने नाम बदलने का फैसला किया। 

10 साल पहले पहली बार इरफान खान इगातपुरी आए थे तब उन्होंने कुछ दिनों के लिए यहां घर लिया था। इस गांव के स्थानीय नेता ने इरफान को लेकर कहा कि उन्होंने हमें एंबुलेंस दी, स्कूल के लिए मदद की और बच्चों को किताबें दिलाई। इरफान खान को याद कर गांव वाले बेहद इमोशनल नजर आए। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!